कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस



शिमला : गायत्री गर्ग /

मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के प्रयासों से ही वर्षों से अटका हुआ जेओए आईटी का परीक्षा परिणाम घोषित हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की कारगुजारियों के कारण मामला अदालत में पहुंच गया जिसके कारण इस परीक्षा में बैठने वाले लाखों प्रतिभागियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने इस मामले पर कोर्ट में देश के नामी वकीलों से पैरवी करवाई और मजबूती के साथ प्रदेश के युवाओं का पक्ष अदालत में रखा। उन्होंने कहा कि सरकार के इन्हीं प्रयासों के कारण कोर्ट ने परीक्षा परिणाम निकालने को अनुमति दे दी और अब राज्य चयन आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 

संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने केवल मात्र प्रदेश के समस्याएं खड़ी कीं। गलत नीतियों के कारण उनके कार्यकाल की कई परीक्षाओं के परिणाम अदालत की लड़ाई में फंस गए। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ और भर्ती परीक्षाओं के पेपरों की नीलामी होती रही। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर बेचे गए तथा हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भी धांधली होती रही। उन्होंने कहा कि पांच साल तक जय राम ठाकुर सत्ता में रहते हुए सोये रहे और युवाओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण दिन-रात मेहनत करने वाले युवाओं के साथ धोखा हुआ और पैसे वालों को नौकरियां मिलती रहीं। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं के साथ हो रहे धोखे को रोकने के लिए हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और उसके स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का गठन किया, जिसके अन्तर्गत भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होंगी और मेरिट में आने वाले युवाओं को ही नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठायेगी। 

000 


जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मण्डी से किया भेदभावः कांग्रेस


हिमाचल के नहीं सिराज के मुख्यमंत्री थे जय राम ठाकुरः कांग्रेस


शिमला। 

खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर पूरे मण्डी जिले के साथ भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नहीं बल्कि केवल मात्र सिराज के मुख्यमंत्री थे। 

उन्होंने कहा कि बल्ह में विश्व स्तरीय हवाई अड्डा बनाने की बात करने वाले जय राम ठाकुर धरातल पर कोई काम नहीं कर सके। हवाई अड्डे को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताने वाले जय राम पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं करा पाये। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए केन्द्र से एक फूटी कोडी तक नहीं आई और न ही धरातल पर कोई काम हो पाया। 

गोमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही क्षेत्रवाद, जातिवाद और धर्म की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है और जय राम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ और सरकार ने अपनी एैशो-आराम पर धन लुटाया, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की खराब माली हालत को सुधारने के लिए कदम उठाए जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया और एक ही साल में राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने तथा वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं