घर घर जनसंपर्क अभियान को और तीव्र करे कार्यकर्ता -देवेन्द्र राणा - Smachar

Header Ads

घर घर जनसंपर्क अभियान को और तीव्र करे कार्यकर्ता -देवेन्द्र राणा

 घर घर जनसंपर्क अभियान को और तीव्र करे कार्यकर्ता -देवेन्द्र राणा 


पालमपुर : केवल कृष्ण /

जयसिंहपुर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र राणा ने शिवनगर ज़ोन में जनसंपर्क अभियान में नुक्कड़ जनसभाओ को संबोधित किया इस मोके पर देवेन्द्र राणा ने कार्यक्रताओं से कहा कि प्रचार में जुट जाए कार्यकर्ता आज भारत में राजनीति में जितनीभी पार्टियां हैं उनमें से 

सबसे ज्यादा राष्ट्रवादी पार्टी जो पूर्णतः देश के लिए समर्पित पार्टी है 

और इसी पार्टी में नरेंद्र मोदी जी जैसे नेता जिन्होंने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। और देश को पांचवीं दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। और जल्दी ही देश तीसरी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने बाला है और मोदी जी ने 2047 में देश को विकसित राष्ट्र का संकल्प दे दिया है। और देश इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।। 

तो वहीं इंडि गठबंधन की पार्टियों की सरकारें जहां जहां चल रही हैं उन उन राज्यों में सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही 

बिहार में नौकरी के बदले जमीनों को हथिया गया है सब देश के सामने है, झूठी गारंटियों से देश को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया गया है जिसे देश वासी नकार चुके हैं।  

इसलिए हर ओर मोदी जी का डंका देश में चारों और बज रहा है और एक बार फिर मोदी सरकार आ रही है। 

ऐसी पार्टी के लिए प्रचार करना गर्व का विषय है।।।

कोई टिप्पणी नहीं