पन्ना प्रमुखों की ताकत से पार्लियामेंट की आसान करेगी भाजपा। - Smachar

Header Ads

Breaking News

पन्ना प्रमुखों की ताकत से पार्लियामेंट की आसान करेगी भाजपा।

 पन्ना प्रमुखों की ताकत से पार्लियामेंट की आसान करेगी भाजपा।


लोकसभा चुनाव की तैयारियों की कड़ी में भाजपा मंडल सुलह का पन्ना प्रमुख सम्मेलन पार्टी के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार की अगुआई में दैहन के मेला ग्राउंड में संपन्न हुआ। भाजपा संगठन की अहम कड़ी पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कार्यकर्ताओं के बीच पन्हुचे हिमाचल के लोकसभा चुनाव प्रभारी 

श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे मैदान को देख कर विपिन सिंह परमार को और मंडल की टीम को बधाई दी।अपना अपना पन्ना लेकर इस समेल्लन में आए पन्ना प्रमुखों में जोश भरते हुए जब श्रीकांत शर्मा ने उन्हें अपना पन्ना दिखाने के लिए कहा तो सारे पंडाल मे पन्ने हाथ में लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर जीत का परचम लहराने का संकल्प लिया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा का नारा देश में 400 पार, प्रदेश में 4 की 4 और सुलह में लीड 40000 पार तभी सफल हो पाएगा जब अपने बूथ पर लीड 400 पार पन्हुचेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने बूथ को जीत लेंगे तो देश में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के पार्टी के हर कार्यकर्ता के सपने को साकार कर पाएंगे। इस सम्मेलन में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी डा राजीव भारद्वाज ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने वाला भाजपा देश का एकमात्र राजनीतिक दल है। लोकसभा चुनाव में एक छोटे से कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व ने आदेश किया और जनता के बीच में भेजा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाने के बाद लोकसभा क्षेत्र के लोगों से संपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में मोदी जी के लिए प्यार और उत्साह देख कर 4 जून को आने वाले रिजल्ट का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है। 

संगठन में मजबूत पकड़ के लिए मशहूर विपिन सिंह परमार ने कहा कि लोगों को मोदी की गारंटी के इलावा और किसी की गारंटी पर भरोसा नहीं है। लोगों के जीवन स्तर को उठाने और जीवन यापन को सरल बनाने के लिए मोदी सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिनसे लोगों में पूरे राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र के प्रति विश्वास का वातावरण बना है। प्रदेश में झूठी गारंटियों के बल पर बनी कांग्रेस सरकार के झूठ की पोल खुल चुकी है। उनके अपने विधायकों ने ही मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व को नकार दिया है। प्रदेश को राजनीतिक अस्थिरता के दौर में धकेलने के लिए कांग्रेस सरकार को लोकसभा चुनावों और विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनावों में जनता सबक सिखाएगी।

समारोह में विशेष रूप से पधारे शांता कुमार ने भी मजबूत संगठन के लिए विपिन सिंह परमार की पीठ थपथपाई और मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को विकसित,शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना जो पार्टी के असंख्य असंख्य कार्यकर्ताओं ने देखा था उस सपने को साकार करने का काम पिछले दस सालों में मोदी जी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि डा राजीव भारद्वाज के रूप में एक विद्वान और सौम्य व्यक्ति कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पिछले सभी रिकार्ड तोड कर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा इस सम्मेलन भाजपा के लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक चंद्रभूषण नाग, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री हंसराज, चंद्रवीर कटोच, प्रदेश सचिव मुनीश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती, जिलाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, रागिनी राकवाल, देवेंद्र राणा, अधिराज सूद, अभिमन्यु भट्ट , अरुण राना, अनीता चौधरी, कुसुमलता आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं