शाहपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्त्ताओं को दिया जीत का मंत्र - Smachar

Header Ads

Breaking News

शाहपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्त्ताओं को दिया जीत का मंत्र

 शाहपुर में  पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्त्ताओं को दिया जीत का मंत्र


 शाहपुर : जनक पटियाल /

पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डॉक्टर महेश शर्मा ने वर्करों में भरा जोश, मेजर ने कांग्रेस को घेरा, पावन काजल बोले, कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में भाजपा मंडल शाहपुर की ओर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डॉक्टर महेश शर्मा ने कार्यकर्तायों को संबोधित किया और जोश भरा।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्ष के नेता भी  भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। आज पूरे देश में मोदी की लहर है। विपक्ष के सभी लोग आ इक्कठे होकर मोदी को हराने में जुटे हैं लेकिन उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों को घर घर जाकर केंद्र सरकारी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की।

 इस दौरान पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की चाल और चरित्र को पहचान चुके हैं। कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए नेता दिल्ली से लाने पड़ रहे हैं। भजतीय जानता पार्टी हिमाचल की चारों सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज एक मजबूत और ईमानदार व्यक्ति है हैं। वह लोकसभा में जाकर हिमाचल की जनता की बात प्रमुखता से रखेंगे। 

इसके बाद कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में बदल रहा है।कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। देश में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन हो चुकी है। ये लोग लगातार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अब ये लोग लोकसभा चुनाव में भी लगातार झूठ बोलकर लोगों को लालच दे रहे हैं लेकिन देश की जनता इनकी चाल को पहचान चुकी है। इसके बाद शाहपुर की पूर्व विधायक और मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर के विधायक लगातार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यहां के विधायक पूर्व सरकार के कामों पर अपना फट्टा लगाकर लोगों में झूठ का प्रचार कर रहे हैं। शाहपुर की जनता अब कांग्रेस का चेहरा पहचान चुकी है। 

इस मौके पर विशेष रूप से राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री मनीष शर्मा, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, पूर्व मंत्री और शाहपुर की पूर्व विधायक और मंत्री सरवीण चौधरी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश चौहान, जिला महासचिव देवेंद्र कोहली, प्रदेश महिला सचिव रजनी ठाकुर, जिला आईटी संजोयक जसविंदर राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पन्ना प्रमुख सम्मेलन प्रभारी विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा और शाहपुर मंडल व युवा मोर्चा ले पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं