मानसून सीजन से निपटने के लिए ज्वाली प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

 मानसून सीजन से निपटने के लिए ज्वाली प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।


( ज्वाली शौर्य ठाकुर )

इस संदर्भ में आज एसडीएम वचित्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय भवन में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर एसडीएम वचित्र सिंह ने बताया कि आपदा के समय उत्पन्न होने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए 14 जून को राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। जिसके तहत ज्वाली में भी मॉक ड्रिल के लिए त्रिलोकपुर व कोटला स्थल चिन्हित किए गए हैं। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों और इसके प्रति लोगों में सजगता, संवेदनशीलता तथा जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि प्रशासन के साथ- साथ लोग भी आपदा के समय तैयार और सतर्क रहें।

 उन्होंने बताया कि ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत कोटला का इलाका भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और गत वर्ष इस क्षेत्र में भी भूस्खलन जैसी घटनाएं घटित हुईं थी,जिससे लोगों के मकानों और संपति को भारी नुकसान पहुंचा था। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा समय रहते सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग