ऊना जिला में 14 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 ऊना जिला में 14 सितम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत



ऊना : जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना और उपमंडल अम्ब स्थित न्यायालय परिसर में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। इन राष्ट्रीय लोक अदालतों में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बाउंस, धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकयत मामले, मोटर वाहन चालन के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले तथा भूमि अधिग्रहण के मामले भी सुनवाई कर निपटाए जाएंगे। अनीता शर्मा ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका निस्तारण भी आपसी सुलह व समझौते के आधार पर प्री-लोक अदालत में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए शीघ्र अति शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी