धर्मशाला में विभिन्न पदों के लिए साक्षातकार

 धर्मशाला में विभिन्न पदों के लिए साक्षातकार



धर्मशाला : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि मेपल इनोवेटिव सॉल्यूशंस, सुक्कड़ धर्मशाला द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 15, फील्ड मोबिलाइजर के 8 व एजुकेशनल काउंसलर के 8 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। कंपनी द्वारा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 12500 रूपये, फील्ड मोबिलाइजर को 10500 रूपये व एजुकेशनल काउंसलर को 14300 रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 10 सितम्बर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।
रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही मेपल इनोवेटिव सॉल्यूशंस की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9882530745 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा