पौंग झील किनारे आजकल प्रवासी गुज्जरों द्वारा अपने पशुओं के साथ डेरे लगाए हुए हैं

 पौंग झील किनारे आजकल प्रवासी गुज्जरों द्वारा अपने पशुओं के साथ डेरे लगाए हुए हैं 




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

जिनसे परेशान जखाड़ा व पल्ली के लोगों ने शुक्रवार को जखाड़ा में पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर अपनी व्यथा सुनाई । ग्रामीणों का कहना है कि जब से गुज्जर अपने पशुओं के साथ क्षेत्र में आएं हैं तब से उनके अपने पशुओं ने पौंग झील के किनारे के क्षेत्र में चरना बंद कर दिया है । इतना ही नहीं  गुज्जरों के पशुओं से उनके पशुओ में बीमारियां भी फैलती रही हैं । वहीं गुज्जर वन्य प्राणी विभाग द्बारा लगाई गए पौधों के साथ -साथ उनकी निजी भूमि की फसल को भी नुकसान पहुंचा जाते हैं । उन्होंने  शासन व प्रशासन से गुज्जरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को अपील की है ।

तो वहीं पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने कहा माननीय उच्च न्यायलय ने साफ शब्दों में वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों सहित जिला से लेकर उपमण्डल जवाली ,देहरा व फतेहपुर के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब भी आम जनता गुज्जरों की परेशानी लेकर आएगी तो उस पर अमल करते हुए गुज्जरों के खिलाफ कार्यवाही करें । कहा हैरानी होती है कि स्थानीय लोगों की परेशानी की जानकारी होने के बाद भी उक्त प्रशासनिक अधिकारी गुज्जरों के खिलाफ कार्रवाही करने से परहेज कर रहे हैं।

उन्होंने  ऐसे अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जो व्यक्ति माननीय उच्च न्यायलय से ऑर्डर लेना जानता है वो व्यक्ति उन ऑर्डर पर अमल करवाना भी जानता है ।

इस दौरान दर्जनों की तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर