यूको बैंक ने सीएसआर के तहत नगर परिषद नाहन को प्रदान की 27 स्ट्रीट लाइट्स

 यूको बैंक ने सीएसआर के तहत नगर परिषद नाहन को प्रदान की 27 स्ट्रीट लाइट्स




नाहन : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने कहा है कि हम सबको सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा अपनी भागेदारी सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का समाज के प्रति कुछ-न कुछ दायित्व है जिसे हमें बाखूबी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थानों को भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिम्टा आज शुक्रवार को नाहन में यूको बैंक व आरूही विकास संस्था (एवीएस) के तत्वधान में कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 27 स्ट्रीट लाइट्स नगर परिषद् नाहन को प्रदान करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर अपने उद्गार प्रस्तुत कर रहे थे।
सुमित खिम्टा ने कहा कि सीएसआर के तहत यूको बैंक द्वारा भेंट की गई यह 27 स्ट्रीट लाइट्स नाहन नगर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे शहर में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। इससे नाहन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए यूको बैंक और एवीएस संस्था के सहयोग की सराहना भी की।
नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने उपायुक्त के साथ यूको बैंक और एवीएस नाहन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल का स्वागत किया।  
 यूको बैंक के प्रबंधक  कुलवंत राय, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सनोज कुमार, सी.एम.एम. अखिलेश सिंह और एवीएस संस्था के सुनील नेपाक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम