सिरमौर की 259 पंचायतों में 15 सितंबर को होगी विशेष ग्राम सभा : सुमित खिम्टा

सिरमौर की 259 पंचायतों में 15 सितंबर को होगी विशेष ग्राम सभा : सुमित खिम्टा




नाहन : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि सिरमौर जिला के सभी विकास खण्डां की 259 ग्राम पंचायतों में 15 सितंबर, 2024 को विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जायेगा।
 सुमित खिम्टा ने बताया कि इन ग्राम सभा बैठकों में गांव को खुले में शौच मुक्त व आदर्श गांव घोषित करना और सत्यापित गांवों के लिए प्रस्ताव पारित करना, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों की पहचान और मौजूदा शौचालयों की मरम्मत तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापना व पृथक्करण शेड की स्थापना के लिए भूमि का चयन आदि मदों पर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 राष्ट्रव्यापी स्तर पर मनाया जा रहा है जिसका उदेश्य समूचे देश में स्वच्छता में वृद्धि करना तथा सफाई रखने की आदतों को बढ़ावा देना है। हिमाचल प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में गांवों व पंचायतों को शौच मुक्त व आदर्श गांव बनाने के लिए यह ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी।
 उपायुक्त सुमित खिम्टा ने सभी ग्राम वासियों से विशेष ग्राम सभा बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से