राजनीति के दबाब में वन्य प्राणी विभाग मूकदर्शक बनकर खेती होते देखता रहता है--मिलखी राम शर्मा

 राजनीति के दबाब में वन्य प्राणी विभाग मूकदर्शक बनकर खेती होते देखता रहता है--मिलखी राम शर्मा


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया

पौंग झील किनारे वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर प्रतिबंध के बावजूद खेती करने वालों के खिलाफ पंचायतों के लोग लामबंद हो गए हैं तथा लोगों ने प्रतिबन्ध के बाद खेती करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को इस संदर्भ में पंचायत झौंका रतियाल के भगलाड़ गांव में पर्यावरणप्रेमी मिलखी राम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक करके आगामी रणनीति बनाई गई। बैठक खरोटा, वनाड़ा, भगलाड़,सहित कई पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।

लोगों ने कहा कि जब डैम बनने के समय लोगों को जमीनों का क्लेम दिया जा चुका है तो फिर लोग वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर खेती किस हक से कर रहे हैं। लोगों ने तो यह भी कहा कि जो लोग प्रतिबन्ध के बाद जबरन खेती करते हैं, उनकी जमीनें तो डैम में गई ही नहीं हैं। 

पर्यावरणप्रेमी मिलखी राम शर्मा ने कहा कि राजनीति के दबाब में वन्य प्राणी विभाग मूकदर्शक बनकर खेती होते देखता रहता है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास ड्रोन भी है लेकिन शायद ही इसका प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशु खाली जमीन पर चरते हैं तथा उनको झील किनारे पानी भी मिल जाता है। उन्होंने कहा कि जब उक्त लोग खेती करते हैं तो झील को जाने वाले रास्तों को बन्द कर देते हैं जिस कारण बेसहारा पशु मलकीयती जमीनों में घुस कर फसलों को तहस-नहस कर देते हैं। उन्होंने चेताया कि अगर किसी नेता ने खेती करवाने की जबरन पहल करवाई तो उसको भी कोर्ट में पार्टी बनाया जाएगा। उन्होंने वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि अपनी हद तक तारबंदी की जाए।

इस मौके पर पूर्व प्रधान सुभाष चंद, पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह, उजागर सिंह, रिखी राम राणा, लायक सिंह, संदोख सिंह, महेंद्र सिंह, नवल किशोर, मदन लाल, कर्म चंद, नवीन, जसपाल सिंह, राकेश कुमार, गणेश कुमार, बलबीर सिंह, प्रवीन कुमार , किशोर कुमार, मोनू कुमार, राजा राम, रमेश चंद, गिरधारी लाल, तिलक राज, प्रकाश चंद, ओंकार सिंह, करनैल सिंह, शशि कुमार, देस राज, रमेश कुमार, सेवा देवी, ज्योति बाला, बचनी देवी, शाहनी देवी, ब्यासो देवी, कंचन बाला, रंजू वाला, श्रेष्ठा देवी, लता देवी, अंजू देवी, पिंकी देवी, लाल चंद, केवल चंद, प्रेम चंद, नकेलू राम, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुशील कुमार, मदन लाल, जीत राज, ऋतिक कुमार, श्याम लाल, राकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश