उद्योग मंत्री ने नाहन के सर्किट हाउस में सुनीं समस्याएं

 उद्योग मंत्री ने नाहन के सर्किट हाउस में सुनीं समस्याएं 


 नाहन  उद्योग, संसदीय मामले,श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नाहन के सर्किट हाउस में आस-पास के क्षेत्रौं से आये लोगों की समस्याओं एवं मांगों को सुना ।

       इस अवसर पर लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के सम्मुख बिजली, पानी, सड़क निर्माण सम्बन्धी समस्याएँ एवं मांगों को रखा गया। इनमे से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया तथा शेष समस्याओं व मांगो का शीघ्र समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की उन्नति उसके विकास पर निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार जनहित कार्य में कोई कमी नहीं आने दे रही है गत वर्ष व हाल ही में प्रदेश में आई आपदाओं के कारण हुई क्षति की भरपाई करने के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं को क्रियान्वित किया गया तथा आम जनमानस की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। 

उन्होनें कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 150 करोड रुपए की हिम-उन्नति योजना चलाई जा रही है जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रदेश के किसान वर्ग को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा और अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना क्रियान्वित की गई है जिसके तहत अनाथ बच्चों के भरण-पोषण, आवास से लेकर उनकी शिक्षा तक का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को कोचिंग और छात्रावास शुल्क के रुप में हर साल एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी और अनाथ बच्चों को कोचिंग के दौरान हर माह चार-चार हजार रुपए की छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत