कार की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत

बूड़िया : बूड़िया थाना पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहजादपुर पांसरा मार्ग पर भोगपुर गांव के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगपुर निवासी 52 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई।



भोगपुर गांव निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा 52 वर्षीय शिव कुमार शिव ज्योति प्लाईवुड फैक्ट्री भोगपुर में मजदूरी करते थे। वीरवार शाम को उसके चाचा फैक्ट्री से काम खत्म कर साइकिल पर घर लौट रहे थे। फैक्ट्री से थोड़ा आगे पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके चाचा साइकिल सहित नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की मदद से वह तुरंत चाचा को सिविल अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में