ऐतिहासिक चम्बा चौगान में राजा बृजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को विधिवत आगाज हो गया है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

ऐतिहासिक चम्बा चौगान में राजा बृजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को विधिवत आगाज हो गया है।

 ऐतिहासिक चम्बा चौगान में राजा बृजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को विधिवत आगाज हो गया है।


शुभारंभ समारोह में राज परिवार की ओर से राजा प्रेम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजन सचिव राजीव सहगल ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का शुभारंभ समारोह में पहुंचने पर स्वागत भी किया। उन्होंने बताया कि राजा बृजेंद्र सिंह एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी थे। उनकी याद में ही इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। 19 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में जिले भर की करीब 100 टीमें भाग ले रही हैं। करीब दो माह तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इस मौके पर मुख्य अतिथि राजा प्रेम सिंह ने अपने संबोधन में राजा बृजेंद्र सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि राजा बृजेंद्र सिंह एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के साथ-साथ फुटबॉल खिलाड़ी और अच्छे तैराक भी थे। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई भी दी। इस मौके पर नृत्य दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सेवानिवृत मेजर एससी नैय्यर, गायक पीयूष राज, क्रिकेट खिलाड़ी मनुज शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं