मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से हो जाता है दूर :- ओपी चौधरी - Smachar

Header Ads

Breaking News

मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से हो जाता है दूर :- ओपी चौधरी

 मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से हो जाता है दूर :- ओपी चौधरी

गोलबां मे मां भगवती जागरण में रात भर झूमते रहे श्रद्धालु।


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

जिला कांगडा की विधानसभा फतेहपुर के रैहन के गोलबं गांव मे मंगलवार रात को जय बाबा शिवो थान रामलीला क्लब के बैनर तले पुर्व पंचायत प्रधान अनिल पप्पू की ओर से इस बार 15वां मां भगवती जागरण मां वैष्णो देबी का आयोजन किया गया। इसमें भजन सुनकर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। सुबह छह बजे प्रसाद वितरण के साथ ही जागरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के पुर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के पुर्व मे रहे अध्यक्ष 

ओपी चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां की ज्योति प्रज्ज्वलित कर मुख्य तिथि ने किया। चौधरी ने कहा कि मां के आंचल में आने के बाद हर व्यक्ति सभी दुखों से दूर हो जाता है। जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है। यदि हम सच्चे मन से मां की पूजा करें तो मां हमें इस भवसागर से पार ले जा सकता है। हमेशा दूसरों की भलाई के लिए प्रयास करने चाहिए। कलाकारों ने माता की सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण में माता का अलौकिक शृंगार, पंच मेवे का प्रसाद, फूलों की होली, इत्र वर्षा के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हर बार की तरहा जागरण की तैयारियों पुर्व प्रधान अनिल पप्पू व उनकी पूरी टीम पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटी थी। रात भर मां की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते रहे।




कोई टिप्पणी नहीं