प्रेम नगर दारा सलाम ने दो वर्षों के लिए राजेश सहदेव को अध्यक्ष एवं रोहित सहदेव को सचिव किया नियुक्त
शिव दुर्गा मंदिर समिति प्रेम नगर दारा सलाम ने दो वर्षों के लिए राजेश सहदेव को अध्यक्ष एवं रोहित सहदेव को सचिव नियुक्त किया
हम महल्ला निवासियों और मंदिर समिति के आभारी हैं जिन्होंने हमें इस काबिल समझा कि हम बिना किसी पक्षपात या पार्टी के तन, मन, धन और सच्चे दिल से अपनी सेवाएँ देंगे : राजेश,रोहित
( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैय्यर )
आज शिव दुर्गा मंदिर प्रेम नगर दारा सलाम बटाला मंदिर समिति ने मंदिर में एक आवश्यक बैठक की जिसमें समिति के अध्यक्ष सचिव और सदस्यों सहित कुछ महला निवासियों ने भाग लिया। पिछले दिनों मंदिर के विकास को लेकर कमेटी की भरपूर श्लाघा की गयी और मंदिर को और भी सुंदर बनाने पर चर्चा की गयी। मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का भी गठन किया गया। शक्ति शर्मा ने अध्यक्ष के लिए राजेश सहदेव का नाम प्रस्तावित किया और सभी ने तालियां बजाकर उनके नाम पर मुहर लगा दी | वहीं, महासचिव के लिए कमल वर्मा ने रोहित सहदेव का नाम सदन में प्रस्तावित किया और उनके नाम पर सभी ने सहमति जताई । इस सर्वसमिति को बनाने में समाज सेवी राजा गैसों वाले की अहम भूमिका रही।
अध्यक्ष राजेश सहदेव और सचिव रोहित सहदेव ने संयुक्त रूप से कहा है कि हम महल्ला निवासियों और मंदिर समिति के आभारी हैं जिन्होंने हमें इस काबिल समझा कि हम बिना किसी पक्षपात या पार्टी के तन, मन, धन और सच्चे दिल से अपनी सेवाएँ देंगे ।
अंत में 35 वर्षों से मंदिर समिति की सेवाएं दे रहे अध्यक्ष पवन भाटिया को उनकी अच्छी सेवाओं के लिए वरिष्ठ सदस्य वेद प्रकाश शर्मा और विनोद तक्यार ने शाल देकर सम्मानित किया। मंदिर के शास्त्री शंभू प्रशाद शर्मा जी की मौजूदगी में दोनों निर्वाचित नवनियुक्त नेताओं ने सरोपा पहनाकर भगवान का आशीर्वाद लिया और अंत में प्रसाद वितरित किया गया. इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश सहदेव, जनरल सकैटरी रोहित सहदेव, पवन भाटिया, राजेश गोयल, शक्ति शर्मा, काका अब्रॉल ,वेद प्रकाश शर्मा, विनोद तकियार, रमेश वर्मा , अशोक महाजन, पिंकां , राजकुमार वर्मा, रमेश वर्मा, जोगिंदर पाल, विजय कुमार, पुलकित महाजन, समाजसेवी राजकुमार राजा गैसों वाले और अविनाश शर्मा आदि मौजुद थे।
कोई टिप्पणी नहीं