इन राशियों के जातकों के सृजन,निर्माण व शोध की दिशा में मिलेगी सफलता - Smachar

Header Ads

Breaking News

इन राशियों के जातकों के सृजन,निर्माण व शोध की दिशा में मिलेगी सफलता

इन राशियों के जातकों के सृजन,निर्माण व शोध की दिशा में मिलेगी सफलता


मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। 


वृष: ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक मामलों में अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  


मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 


कर्क: सृजन, निर्माण और शोध की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।  


सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 


कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में आशातीत प्रगति होगी।  


तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 


वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।  


धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। 


मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी।  


कुंभ: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 


मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक लाभ लेने में सफल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं