अनुबंध सेवाकाल को नियमित होने पर कर्मचारियों को मिलने चाहिए वरिष्ठता और अन्य लाभ
अनुबंध सेवाकाल को नियमित होने पर कर्मचारियों को मिलने चाहिए वरिष्ठता और अन्य लाभ
( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा )
कांगड़ा : अनुबंध सेवाकाल को नियमित सेवा होने पर कर्मचारियों को वरिष्ठता और अन्य लाभ मिलने चाहिए इस पर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने कर्मचारियों के हक में फैसला सुनाया था और इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया था। इस ऐतिहासिक फैसले को सुक्खू सरकार को सभी विभागों में लागू करना चाहिए जिससे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कर्मचारी हितेषी छवि धूमिल न हो, जो छवि कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के पश्चात पेंशन पुरुष की प्रदेश और पुरे भारतवर्ष में बनी है।
डाक्टर संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने आज यहां प्रैस वार्ता में कहा कि अनुबंध सेवाकाल वरिष्ठता के मामले में अगर ब्यूरोक्रेट्स के कहने पर सरकार इन लाभों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी तो कांग्रेस पार्टी की और खुद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की किरकिरी होगी। अभी तक अपने वायदे के मुताबिक सरकार बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं कर पाईं है, करुणा मूलक नौकरी इन्तज़ार में सैंकड़ों युवा सड़क पर हैं, युवाओं को रोजगार संसाधन उपलब्ध करवाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, दस बर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग को सम्मान जनक पेंशन का प्रबंध सरकार ने नहीं किया है ढाई बर्ष आगामी विधानसभा चुनाव के कुल बचे हैं ऐसे में स्वयं मुख्यमंत्री के प्रति जनता में नकारात्मक संदेश जाएगा।
डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हिमाचल में कोई वित्तिय संकट नहीं है तो कर्मचारियों युवाओं और पुरानी पेंशन के इन्तजार में कर्मचारी अधिकारी वर्ग के हितों में कुठाराघात क्यों कर रही है हिमाचल प्रदेश सरकार??
कोई टिप्पणी नहीं