खड़े यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की हुई मौत, 4 घायल

कन्नौज जिले में दिल्ली से नेपाल काठमांडू जा रही नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा 31 सवारियां लेकर जा रही थी। शुक्रवार रात एक बजे के करीब बस हीट होने कारण चालक ने खड़ी कर दी। बस से उतर कर खड़ी सवारियों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 



नेपाल जिला सप्लाई थाना लालगढी जनकपुर आंचल निवासी चालक पुष्कर थापा पुत्र राम बहादुर थापा दिल्ली से 31 सवारियों को लेकर नेपाल काठमांडू जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के रनवा गांव के पास हीट होने के कारण चालक बस खड़ी कर रेगुलेटर में पानी डाल रहा था। कुछ सवारियां बस से उतर कर नीचे खड़ी हो गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने सवारियां को टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉले, तिर्वा भेजा गया है।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। जानकारी होने पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया, जहां दो लोगों को डॉक्टरों पर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि दो की मौत हुई है और चार घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर