सुक्खू भाई, दस गांरियां कित्थे पाई के नारों से चम्बा जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकाली
चम्बा दिसंबर एंकर सुक्खू भाई सुक्खू भाई, दस गांरियां कित्थे पाई के नारों से आज चम्बा जिला मुख्यालय उस समय गुंजयामान हो उठा जब कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष को कुशासन करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चम्बा जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकाली।
( चंबा : जितेन्द्र खन्ना)
चंबा : इस दौरान भाजपा ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के चंबा-कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डा. विपिन परमार ने की जबकि उनके साथ सांसद डा. राजीव भारद्वाज सहित कई भाजपा विधायक, पदाधिकारी व कार्यकत्तार् मौजूद थे। इस रैली से पूर्व चंबा परिधि गृह में आयोजित जनसभा के दौरान विभिन्न वक्ताआें ने वर्तमान सरकार की दो वर्ष की नाकामियों को सबके समक्ष रखा।
इस धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के चंबा कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी डा. विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार 11 दिसम्बर को बिलासपुर में अपने दो साल के कार्यकाल का जशन मनाने जा रही है लेकिन वह पूछना चाहते हैं कि यह जश्न किस चीज का है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में समाज प्रताड़ित हुआ है। सरकार को झूठ बोलने का तगमा लग गया है, भ्रष्टाचार के अनेकों उदाहरण सबके सामने हैं तो क्या सरकार इस बात का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंन कहा कि इस समय प्रदेश के कर्मचारियों को जहां समय पर वेतन नहीं मिल रहा तो वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पैशन का पता नहीं, महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है तथा मुख्यमंत्री के तानाशाही रवैये से उनके विधायक तथा मंत्री तक त्रस्त हैं तथा दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दो साल का जश्न मनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है। परमार ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश में 1500 संस्थान बंद कर दिए तथा अब इसका जश्न बिलासपुर में मनाने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि एक तरफ प्रदेश सरकार आर्थिक तंगी का रोना रोती रहती है तथा दूसरी तरफ इस जश्न पर इतना पैसा व्यय किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है।


कोई टिप्पणी नहीं