बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं संरक्षण योजना दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं संरक्षण योजना दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिला विकास अधिकारी कार्यालय चम्बा के सभागार में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा द्वारा बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं संरक्षण योजना, 2024 पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 



( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )

चम्बा : यह कार्यशाला राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला में वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म पाल मल्हौत्रा और हिमाक्षी गौतम ने स्त्रोत व्यक्ति की भूमिका अदा की। इस दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा के सचिव संदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान स्त्रोत व्यक्तियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पैरा लीगल वॉलंटीयर्स को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्हें बच्चों के अधिकार के बारे में बताया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के बारे में भी बताया। उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चे इस समाज का महत्वपूर्ण भाग हैं। इसलिए बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव संदीप सिंह ने कहा कि बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने में ग्राम स्तर पर समाज के कमजोर वर्गों के सदस्यों को पैरा लीगल वालंटियर्स की भूमिका पर बल दिया गया है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई भी व्यक्ति धन के अभाव तथा किसी भी अन्य कारण के चलते न्याय से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से समय-समय पर प्राधिकरण द्वारा लोक अदालतों का आयोजन भी किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं