संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

म्यूजिक डायरेक्टर सुगत धनविजय की शिमला से खास पेशकश: "आजा मेरी बाहों में" म्यूजिक वीडियो में दिखा लोकल टैलेंट का जादू!

चित्र
  म्यूजिक डायरेक्टर सुगत धनविजय की शिमला से खास पेशकश: "आजा मेरी बाहों में" म्यूजिक वीडियो में दिखा लोकल टैलेंट का जादू! शिमला : गायत्री गर्ग / बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर सुगत धनविजय इन दिनों शिमला की वादियों में डेरा जमाए हुए हैं। संगीत की तलाश उन्हें मुंबई से हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियों तक खींच लाई है। लेकिन इस बार केवल म्यूजिक नहीं, एक शानदार म्यूजिक वीडियो भी लेकर आए हैं – "आजा मेरी बाहों में", जिसे शिमला के लोकल टैलेंट्स के साथ शूट किया गया है। "शिमला की वादियां मुझे इंस्पायर करती हैं," सुगत कहते हैं। "यहां का माहौल, यहां की सादगी और टैलेंट ने मुझे गहराई से छुआ है।" इस म्यूजिक वीडियो की सबसे खास बात है इसमें नजर आने वाले शिमला के उभरते सितारे – डिंपल नेगी, रोहित कौशल और अभिषेक मेहता। सुगत इन्हें केवल कलाकार नहीं बल्कि "ब्रिलिएंट स्टार्स" बताते हैं। वीडियो में क्रिकेट के बैकड्रॉप पर एक खूबसूरत लव स्टोरी बुनी गई है, जिसमें लोकल युवाओं की एक्टिंग, एनर्जी और भावनाएं दिल को छू जाती हैं। "आजा मेरी बाहों में" अ...

प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर दिया जा रहा बल - शांडिल

चित्र
  प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर दिया जा रहा बल - शांडिल  स्वास्थ्य मंत्री ने दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में की शिरकत  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है ताकि आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। यह बात आज डॉ. शांडिल ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के अटल सभागार में संक्रमण के प्रति शून्य सहनशीलता विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आपके दृष्टिकोण, नेतृत्व और हमारे राज्य में स्वास्थ्य देखभाल मानकों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा और व्यावसायिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण, विशेष रूप से "जीरो टॉलरेंस" की थीम के तहत, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य...

पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड - विक्रमादित्य सिंह

चित्र
  पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड - विक्रमादित्य सिंह  लोक निर्माण मन्त्री ने किया पच्छाद उत्सव का समापन नाहन हिमालयन स्पोर्टस एंड कल्चर क्लब सराहां द्वारा आयोजित दो दिवसीय पच्छाद उत्सव के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवाहन किया ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत खेल मैदानों तथा इन्डोर स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान सड़क परियोजनाओं के निर्माण पर 99 करोड रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सराहां लोक निर्माण मण्डल के तहत तीन सड़कों को पक्का करने के लिए 35 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है, जिसके तहत नैना टिक्कर-देवथल सड़क को चौड़ा तथा पक्का करने पर 6 करोड से अधिक राशि व्यय कर इसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार मरय...

उपायुक्त, जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने 31 मई को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की

चित्र
  उपायुक्त, जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने 31 मई को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की   उपायुक्त, जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने एनएचएआई, बी. आर. ओ., पुलिस विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के साथ उपायुक्त कार्यालय में बैठक की I जिसमें सभी विभागों को वार्षिक प्रारूप रिपोर्ट तैयार करने व सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉटस पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई के अंतर्गत टकोली से कुल्लू के बीच दो स्थानों पर ब्लैक स्पॉट तथा कुल्लू से मनाली के बीच तीन स्थान बबेली, डोभी सहित तीन स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं I जिन पर टू-लेन सपरेशन, रंबल स्ट्रिप तथा साइनेज लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा पलचान पुल से आगे जहाँ लोग सर्दियों म...

कुल्लू में 03/06/2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित

चित्र
  कुल्लू में 03/06/2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित सहायक उपकरण विद्युत बोर्ड भुंतर ने ज्ञान दी कि 11 के.वी. भुन्तर किताब के जरूरी रख-रखाव और एच.टी. लेन के नीचे पेड़ों के काटने से संबंधित कार्य के कारण दिनांक 03/06/2025 को इस रेटिंग आने वाले क्षेत्र मनीकर्ण चौक, छोटी शमशी, तेगूबेहड़, अप्पर मौहल, जमोट, सेरीबेहड़, शैतान कॉलोनी, गदौरी, पंडितबेहड़, शोयल, बिष्ठबेहड़ा, और राजा कॉलोनी के आस-पास के रूप में आंध्र प्रदेश में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

हिमाचल प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के 18 नवाचार पर कार्य प्रारम्भ: नंदिता गुप्ता

चित्र
  हिमाचल प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के 18 नवाचार पर कार्य प्रारम्भ: नंदिता गुप्ता मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और प्रभावी बनाने हेतु शुरु की गई नई पहलों को हिमाचल प्रदेश में भी प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पहलों को छः प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें मतदाता, राजनीतिक दल, प्रक्रियागत सुधार, कानूनी प्रावधान, चुनाव कार्मिक और निर्वाचन आयोग के प्रशासनिक सुधार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा निर्धारित की गई है, जिससे कतारों और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बहुमंजिला इमारतों एवं घनी कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मृत्यु पंजीकरण की जानकारी अब सीधे आरजीआई (रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया) के डेटाबेस से प्राप्त कर मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ समन्व...

डॉ. शांडिल प्रथम जून को सोलन के प्रवास पर

चित्र
  डॉ. शांडिल प्रथम जून को सोलन के प्रवास पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल प्रथम जून, 2025 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल प्रथम जून, 2025 को सांय 05.00 बजे सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे। स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत सांय 06.00 बजे दुर्गा भवन, मुरारी मार्किट सोलन में उदय फोरम सोलन द्वारा आयोजित रफी नाईट में मुख्यातिथि होंगे।

राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 जून से

चित्र
  राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 जून से केवल ऑनलाइन पंजीकरण ही मान्य अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी सोलन राहुल जैन ने कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए ऑडिशन 11 जून से 14 जून, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह ऑडिशन नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए सभी कलाकारों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य रूप में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आवेदन करने के लिए इच्छुक कलाकारों को वेबसाइट एचपी सोलन डाट एनआईसी डाट इन - hpsolan.nic.in पर शूलिनी मेला, 2025 लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों की सुविधा के लिए अंग्रेजी तथा हिन्दी भाषाओं में लिंक प्रदान किया गया है। राहुल जैन ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 20 से 22 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।  

भाजपा जिला पालमपुर ने मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती।

चित्र
  भाजपा जिला पालमपुर ने मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती। आज भाजपा जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला की अध्यक्षा रागिनी रकवाला ने की और भाजपा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमार ने कहा कि आज से 300 साल पहले जिस महान शक्ति का जन्म हुआ था उसकी जन्म जयंती आज भी हम मना रहे हैं यह मोदी जी की दूरगामी सोच का नतीजा है। आज से पहले न तो किसी सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाया न ही कभी उनके बारे में चर्चा करना जरूरी समझा।                 परमार ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के जीवनी को हम सभी को पढ़ना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए कि समाज के लिए हम कैसे खड़े हो सकते हैं और कैसे गरीब और उत...

ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया।

चित्र
ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया।   ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिसमें छात्रों को जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया। जिसमें स्कूली छात्रों ने स्कूल से रैली की शुरुआत की गई व ग्रामीण परिवेश से होते हुए स्कूल में आकर रैली का समापन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति का धीरे-धीरे सब कुछ खत्म हो जाता है। नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता हैं और परिवार आर्थिक तंगी में पहुंच जाता है। उंन्होने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसी जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से कोसों दूर रहने की सलाह दी और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया...

विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाने की खुशी में शाहपुर के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का भव्य स्वागत

चित्र
  विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाने की खुशी में शाहपुर के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का भव्य स्वागत । विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड दिलाने वाली टीम के मैनेजर,शाहपुर के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया का भव्य स्वागत । ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं वीर सैनिकों को सम्मान शाहपुर विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025, ड्रामेन (नॉर्वे) में भारत को गौरव दिलाने वाले मैनेजर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक लगाए जाने पर पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का कांग्रेस कार्यालय रैत में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर, चंगर कांग्रेस कमेटी, धार कंडी कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, एसटी/एससी/ओबीसी/अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पेंशनर सेल, खेल युवा ब्लॉक कांग्रेस संगठन, नगर पंचायत शाहपुर के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत ऑपरेशन...

पर्यटन क्षेत्र का विस्तार, सुदृढ़ आर्थिकी का आधार - संजय अवस्थी

चित्र
  पर्यटन क्षेत्र का विस्तार, सुदृढ़ आर्थिकी का आधार - संजय अवस्थी अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र का विस्तार ही सुदृढ़ आर्थिकी का आधार और प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयांज के दूधल पुख़र मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने दूधल पुख़र मंदिर में पूजा अर्चना की और सभी के खुशहाल व समृद्ध जीवन की कामना की। संजय अवस्थी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदान करने की अपार सम्भावनाएं हैं। अर्की का बाड़ीधार क्षेत्र इस दिशा में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बाड़ीधार सहित समूचे क्षेत्र को ईको टूरिज़म की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं के लिए रोज़गार एवं आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसके लिए वन विभाग से प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किय...

विद्यार्थियों ने उप-प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में स्थानीय डाकघर का किया शैक्षिक भ्रमण

चित्र
विद्यार्थियों ने उप-प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में स्थानीय डाकघर का किया शैक्षिक भ्रमण नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटोली फकोरियाँ के विद्यार्थियों ने उप-प्रधानाचार्य सुनील कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में स्थानीय डाकघर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर राज कुमार, निरीक्षक डाकघर (IP), ज्वाली उपमंडल ने विद्यार्थियों को POSB (पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक), फिलेटली (डाक टिकट संग्रहण) तथा “दीन दयाल स्पर्श योजना” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि ये योजनाएँ न केवल बचत की आदत डालती हैं, बल्कि शैक्षिक और रचनात्मक विकास में भी सहायक हैं। विद्यालय परिवार ने डाक विभाग का आभार प्रकट किया और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की आशा व्यक्त की

निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद-अरविंद सिंह चौहान

चित्र
  निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद-अरविंद सिंह चौहान  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 04 व 05 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें औरो टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस व हेल्पर के 200 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 04 जून को जिला रोजगार कार्यालय चंबा तथा 05 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व अधिक तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 12,790 रुपये प्रति माह और तीन महीने बाद 12,818 रुपये प्रति माह के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश...

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले 100 दिनों में 21 नई पहल आरम्भ

चित्र
  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले 100 दिनों में 21 नई पहल आरम्भ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया को कारगर बनाने के दृष्टिगत पिछले 100 दिनों में 21 नई पहल आरम्भ की गई है जिसमें प्रक्रियागत सुधार, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं हितधारक की सहभागिता शामिल है। 21 नई पहल के तहत किसी भी एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 कर दी गई है। ऊंची इमारतों/कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। निर्वाचक नामावली के उद्यतीकरण के लिए मृत्यु पंजीकरण का डाटा सीधे आरजीआई डाटाबेस से प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद ही इसे उद्यतन किया जाएगा।  मतदाता सूचना पर्चियों को और अधिक मतदाता अनुकूल किया जाएगा, मतदाता क्र.सं. और भाग क्र.सं अब और अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। मतदान केंद्र के ठीक बाहर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सीईओ डीईओ/ईआरओ स्तर पर अखिल भारतीय सर्वदलीय बैठके आयोजित की गई। 4,719 बैठकें आयोजित की गई और राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय और राज्य...

02 से 04 जून, 2025 तक किन्नौर जिला में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

चित्र
  02 से 04 जून, 2025 तक किन्नौर जिला में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर ण किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने आज यह जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में 02 जून से 04 जून, 2025 तक सामुदायिक सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान के तहत जल स्त्रोतों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों, महिला मंडल/युवक मंडल व आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष सफाई की जाएगी। इसके अलावा गांव, शहरों व गलियों से कूड़ा/कचरा उठा कर सफाई अभियान किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग की 100 दिन में 21 नवाचारी पहलें

चित्र
  भारत निर्वाचन आयोग की 100 दिन में 21 नवाचारी पहलें मतदाताओं के अनुभव को बेहतर और निर्वाचन प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने पर फोकस ऊना भारत निर्वाचन आयोग दने पिछले 100 दिनों में मतदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और निर्वाचन प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने को लेकर 21 नवाचारी पहलें की हैं। इन पहलों में प्रक्रियागत सुधार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार और हितधारकों की सक्रिय सहभागिता शामिल है।   जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पदभार ग्रहण करने के साथ ही आयोग ने अनेक उद्देश्यपरक, व्यावहारिक और सक्रिय उपाय आरंभ किए हैं। मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु तथा डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा एक नवीन विजन प्रस्तुत किया गया, जो आयोग को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा। उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं की पहुँच को आसान बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,500 से घटाकर 1,200 कर दी...

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें - मुकेश रेपसवाल

चित्र
  विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें - मुकेश रेपसवाल विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सके। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने वन मंजूरी से संबंधित मामलों के विषय में आयोजित 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा का बड़ा भाग वन विभाग के अधीन है इसलिए किसी भी विभाग की विकास योजनाओं को वन विभाग की मंजूरी संबंधी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण विकास कार्यों की वन मंजूरी के लिए वन विभाग के साथ बेहतरीन समन्वय से कार्य करें तथा सभी विभाग आनलाइन जवाब देते समय संबंधित क्षेत्रों के वनमण्डल अधिकारियों से वार्तालाप अवश्य करें। उन्होंने वन मंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर अंतराल में अपने स्तर पर भी संबंधित विभागों के साथ बैठक का...

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

चित्र
  राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन मंडी राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप-क्षेत्रीय कार्यालय मंडी द्वारा एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं प्रभारी उप-क्षेत्रीय कार्यालय मंडी अमित कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता को सांख्यिकी आंकड़ों के महत्व से अवगत कराना है, जो देश की नीतियों और विकासात्मक योजनाओं के निर्माण में आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं। रैली का शुभारंभ खलियार स्थित कार्यालय परिसर से हुआ, जो विक्टोरिया ब्रिज, स्कूल बाजार और सकोढ़ी पुल से होते हुए सेरी मंच पर संपन्न हुई। रैली में उप-क्षेत्रीय कार्यालय मंडी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली के दौरान नागरिकों को सूचनात्मक पंपलेट्स वितरित किए गए, जबकि दुकानदारों को एन.एस.एस. थीम पर आधारित कैप्स एवं की-चेन भेंट किए गए, जिससे आंकड़ों के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। रैली में सटीक और समय पर आंकड़े, देश के समग्र व...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: