सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

 सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

  वन संपदा को सुरक्षित करने में वन मित्र निभाएंगे अहम भूमिका    


नाहन प्रदेश सरकार वन संपदा को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा वन मित्र योजना आरम्भ की गई। हाल ही में प्रदेश में वन मित्रों को नियुक्त भी किया गया है। योजना के तहत नवनियुक्त वन मित्रों की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए अब विभाग द्वारा इन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। वन मित्रों की नियुक्ति से जहां एक ओर युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, वहीं वन विभाग को आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है।

वन मित्र योजना के तहत जिला सिरमौर में 203 वन मित्रों का चयन किया गया है, जिन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें वन बीटों में तैनात कर दिया जाएगा।

वन अरण्यपाल सिरमौर वसंत किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में 4 वन मंडल हैं, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब, रेणुकाजी व राजगढ़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी चारों वन मंडलों में 2-2 स्थानों पर नव नियुक्त वन मित्रों को विभाग द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग की कार्य प्रणाली व वन मित्रों के दायित्व व अन्य कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फिल्ड़ विजिट करवाने के साथ-साथ रिपोर्टिंग व फायर सीजन के दौरान उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वन मित्रों की नियुक्ति से वन विभाग को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हुए है जिससे विशेष कर गर्मियों में वनों में आगजनी से वन्य प्राणी व वन सम्पदा के संरक्षण व अन्य जानमाल के नुकसान को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग