“उत्कर्ष” कार्यक्रम में युवा शक्ति का जोश, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संगम
“उत्कर्ष” कार्यक्रम में युवा शक्ति का जोश, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संगम
उत्कर्ष” : युवा शक्ति, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का संगम
नूरपुर : विनय महाजन /
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नूरपुर इकाई द्वारा नूरपुर महाविद्यालय में “उत्कर्ष” कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभाव को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप राणा थे l मुख्य अतिथि अनूप राणा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने एबीवीपी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करता हैl इस अवसर पर एबीवीपी प्रदेश मंत्री नैन्सी अटल ने अपने उद्बोधन में संगठन की विचारधारा, छात्र आंदोलनों में उसकी भूमिका तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “उत्कर्ष” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच देने का माध्यम है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं शोभा डडवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना है।इस अवसर पर देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का वातावरण देखने को मिला कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह जानकारी एक प्रेस नोट में प्रशांत जिला संयोजक ने आज दी


कोई टिप्पणी नहीं