ज्वाली के गायक रेशव जंबाल का नया गीत “दूर होये ना” रिलीज - Smachar

Header Ads

Breaking News

ज्वाली के गायक रेशव जंबाल का नया गीत “दूर होये ना” रिलीज

 ज्वाली के गायक रेशव जंबाल का नया गीत “दूर होये ना” रिलीज


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के गांव जौंटा से संबंध रखने वाले युवा गायक रेशव जंबाल का नया गीत “दूर होये ना” रिलीज हो गया है। गीत के रिलीज होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और संगीत प्रेमियों से इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

रेशव जंबाल ने बताया कि अब तक उनके लगभग 20 गीत रिलीज हो चुके हैं। उन्होंने पंजाबी और पहाड़ी भाषा में कई गीत गाए हैं, जिन्हें श्रोताओं का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि संगीत के प्रति उनका जुनून बचपन से रहा है और वह आगे भी नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


कोई टिप्पणी नहीं