पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत आदतन नशा तस्कर निरुद्ध दो दिनों में चार नशा तस्कर हिरासत में - Smachar

Header Ads

Breaking News

पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत आदतन नशा तस्कर निरुद्ध दो दिनों में चार नशा तस्कर हिरासत में

  पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत आदतन नशा तस्कर निरुद्ध दो दिनों में चार नशा तस्कर हिरासत में


 नूरपुर : विनय महाजन /

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आदतन नशा तस्कर भारत उर्फ तम्मा पुत्र स्व. सेठा राम, निवासी गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) को  पी आई टी एन डी पी एस एक्ट 1988 के अंतर्गत निरुद्ध में हिरासत में लिया गय ा है l यह जानकारी एक प्रेस नोट में पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एन डी पी एस एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज हैंl इनमें मादक पदार्थों की बरामदगी के प्रकरण शामिल हैं। बार-बार संलिप्तता एवं अवैध गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा निरोध आदेश जारी किया गया। वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त, पिछले 02 दिनों में नूरपुर पुलिस द्वारा 04 नशा तस्करों को भी हिरासत में लिया गया हैl इनके विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट के तहत अलग-अलग मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं