राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डागला में मतदाता जागरूक अभियान कार्यक्रम आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डागला में मतदाता जागरूक अभियान कार्यक्रम आयोजन
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डागला में मतदाता साक्षरता अभियान के अंतर्गत स्कीट प्रतियोगिता बूथ सेटअप कर चुनौती मत, टेंडर मत आदि बारे जागरूकता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई ।
इलेक्शन कानूनगो रॉबिन धीमान द्वारा उपस्थित छात्रों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर चुनाव के महत्व, मतदान प्रक्रिया तथा लोकतंत्र में आस्था रख देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य संगीता कश्मीरीया, लेक्चर फिजिकल एजुकेशन व प्रवेक्षक हिमांशु शर्मा, ईएलसी क्लब इंचार्ज दीपक कुमार लेक्चरर हिस्ट्री तथा टीजीटी नॉन मेडिकल सुशील सिंह द्वारा भी बच्चों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। स्कूल का समय स्टाफ , विद्यार्थी इलेक्शन टीम इंदौरा से राजेश, मोहित तथा नोडल ऑफिसर स्वीप एवं सोशल मीडिया नरेश कुमार पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं