संदेश

मानव एकता दिवस समारोह में पहुंचे आज भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का काथल मे

चित्र
  मानव एकता दिवस समारोह में पहुंचे आज भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का काथल मे  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर जब हृदय में करुणा, प्रेम और एकत्व की दिव्य चेतना जागृत होती है, तब मानव अपने सीमित स्वार्थों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण का माध्यम बन जाता है।“मानव एकता दिवस” 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य स्मृति में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नं. 8 में आयोजित हुआ। देशभर में भी हजारों स्थानों पर यह कार्यक्रम श्रद्धा और समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ।संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुक्खीजा के अनुसार, लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 40,000 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।इसी क्रम में आज शाखा काथल (नूरपुर) में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 94 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर में आरजीएमसी टांडा की टीम द्वारा सफलतापूर्वक रक्त संग्रह किया गया।रक्तदान की यह सेवा परंपरा पिछले कई वर्षों से निरंतर जारी है और अब तक लाखों यूनिट रक्त मानव सेवा हेतु समर्पित किया जा चुका है।यह आयोजन केवल एक ...

देव कमरूनाग के दरबार में शीश नवाकर चमन राही ने जारी किया अपील पत्र

चित्र
  देव कमरूनाग के दरबार में शीश नवाकर चमन राही ने जारी किया अपील पत्र खिलड़ा-21 से दावेदारी, सड़कों और विकास को लेकर उठाए अहम मुद्दे मंडी : अजय सूर्या / मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग मंदिर में शीश नवाकर पूर्व जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और पूर्व पंचायत प्रधान चमन राही ने आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने अपनी बेटी, पीएचडी स्कॉलर दिव्या राही के साथ मंदिर परिसर में अपील पत्र जारी किया और क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। राही ने कहा कि खिलड़ा-21 (उपमंडल सुंदरनगर) क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सड़क सुविधाओं की बदहाल स्थिति है। उन्होंने बताया कि चैलचौक वाया जालपा, शाला, जाच्छ और जहल से कमरूनाग तक सड़कें तो निकाली गई हैं, लेकिन आज तक कोई भी सड़क पक्की नहीं हो पाई है। इसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और कई हादसे भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग उठाई, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही, रोहांडा से कमरूनाग तक श्रद्धालुओं की सुविध...

आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री को उनके घर पर ज्ञापन दिया

चित्र
  आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि मंत्री को उनके घर पर ज्ञापन दिया   ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  नूरपुर से लगभग 26 किलोमीटर आशा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार से उनके निवास स्थान ढन पर मिला और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्हें निर्धारित वेतन तो मिल रहा है लेकिन पिछले तीन महीनों से मिलने वाला इंसेंटिव नहीं दिया गया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि लंबित इंसेंटिव राशि को जल्द जारी किया जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और कठिन परिस्थितियों में कार्य करती हैं, ऐसे में समय पर भुगतान होना अत्यंत आवश्यक है।मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, डॉ. विवेक करोल को फोन कर निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का लंबित इंसेंटिव शीघ्र जारी किया ...

नूरपुर नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल, कथनी-करनी में अंतर का आरोप

चित्र
  नूरपुर नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल, कथनी-करनी में अंतर का आरोप नूरपुर : विनय महाजन /  नगर परिषद नूरपुर के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ शिबू मैं एक भेंट वार्ता में व्यवस्था परिवर्तन सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न चिहन उठाते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करणी में काफी अंतर हैl सरकार कुछ और कह रही है सरकार का प्रशासन कुछ और कह रहा हैl लगता है कि दोनों में तालमेल ठीक नहीं है l सरकार प्रदेश में स्कूलों के नाम पर राजनीति कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है इस मामले को भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के साथ उठाया जाएगा l सरकार ने कहा था कि हम नोटिफिकेशन की कॉपी भेजेंगे जिसमें यह अंग्रेजो के शासन के राजकीय ब्वॉय स्कूल को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से पुनः जोड़ा जाएगा लेकिन सरकार की नोटिफिकेशन काफी कुछ और ही आई है l इस मामले में नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ शिबू अपने नगर पार्षदों के साथ शहर में जन हित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया में आए हैं सरकार का असली रूप देखा जा सकेl

आयोजकों की मेहनत देख गदगद हुए घनश्याम शर्मा, मनियाडा मेला कमेटी को भेंट की 11,000 की राशि

चित्र
  आयोजकों की मेहनत देख गदगद हुए घनश्याम शर्मा, मनियाडा मेला कमेटी को भेंट की 11,000 की राशि मनियाडा (पंचरुखी) छिंज मेला मनियाडा-2026 की सांस्कृतिक संध्या (स्टार नाइट) बड़ी भव्यता के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और भगवान गणेश के पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्र की प्रतिष्ठित समाजसेविका बीना श्रीवास्तव का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें सभी प्यार से बीबी जी कहते हैं, उनका सानिध्य और आशीर्वाद हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंच पर बीबी जी की उपस्थिति और उनके मार्गदर्शन की हृदय से सराहना की। घनश्याम शर्मा ने इस सफल और अनुशासित आयोजन के लिए मेला कमेटी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध हिमाचली संस्कृति को संरक्षण मिलता है। उन्होंने कमेटी प्रधान पवन सुत और उनकी पूरी टीम के कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना ग...

प्रदेश में कृषि नीति का लक्ष्य निर्धारित नहीं होना चिंतनीय : मनजीत डोगरा

चित्र
प्रदेश में कृषि नीति का लक्ष्य निर्धारित नहीं होना चिंतनीय : मनजीत डोगरा पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश में कृषि उत्पादन में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में कृषि उत्पादन का हिस्सा लगातार गिरता जा रहा है ,जो की 20% से कम होते-होते अब 13.3 प्रतिशत तक पहुंच चुका है जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा की प्रदेश सरकार की लक्ष्य निर्धारित कृषि योजना नहीं होने के कारण प्रदेश में कृषि के विकास में कमी दर्ज हुई है। मनजीत डोगरा ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के दबाव के कारण लगातार जोतों के आकर कम हो रहे हैं तथा कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है, दूसरा पिछले कई दशकों से प्रदेश में जंगली जानवरों ,आवारा जानवरों तथा बंदरों के आतंक का प्रदेश सरकारें स्थाई समाधान नहीं कर पाई जिस के कारण प्रदेश में कृषि को बहुत भारी नुकसान हुआ है तथा जिसके कारण कृषि योग्य भूमि का बहुत बड़ा हिस्सा बंजर भूमि में परिवर्तित हो गया है । मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कृषि व्यवस्था के ...

रिवालसर में सड़क निर्माण पर बवाल, लोगों ने कहा—लीपापोती नहीं होगी बर्दाश्त

चित्र
  रिवालसर में सड़क निर्माण पर बवाल, लोगों ने कहा—लीपापोती नहीं होगी बर्दाश्त रिवालसर : अजय सूर्या / मंडी-रिवालसर-कलखर टू लेन सड़क परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद रिवालसर बाजार क्षेत्र में कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब 28 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जहां अंतिम चरण में है, वहीं रिवालसर बाजार के लगभग एक किलोमीटर हिस्से में काम अब भी अधूरा पड़ा है। बुधवार को जब विश्व बैंक की टीम रिवालसर पहुंची, तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लीपापोती या जल्दबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य निर्धारित मानकों, उचित चौड़ाई और गुणवत्ता के साथ ही पूरा किया जाए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कंपनी जल्दबाजी में काम निपटाकर निकलने की कोशिश कर रही है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तय मानकों की अनदेखी की गई तो वे धरना-प्रदर्शन तेज करेंगे। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की चे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: