कृषि विश्वविद्यालय भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार को झटका, भाजपा ने बताया जनता की जीत
कृषि विश्वविद्यालय भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार को झटका, भाजपा ने बताया जनता की जीत पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण मामलाः सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश सरकार की करारी हार, भाजपा ने इसे जनता और संस्थान की जीत बताया - त्रिलोक कपूर पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय भूमि में टूरिज्म विलेज बना कर पालमपुर के खिलाफ साजिश में आज सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल प्रदेश सरकार की सुख्खू सरकार की करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने इसे पालमपुर की जनता, कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त जीत करार दिया है। कपूर ने कहा पालमपुर स्थित चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की भूमि अधिग्रहण मामले में उच्चतम न्यायालय ने प्रदेश सरकार के मुँह पर करारा तमाचा जड़ा है । भाजपा नेता ने कहा की माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें राज्य सरकार ने 'टूरिज्म विलेज' के नाम पर विश्वविद्यालय की बेशकीमती भूमि को अधिग्रहित करने का प्रयास किया था। कपूर ने कहा कि इस विवाद की श...