संदेश

समाजसेवी विपन कुमार धीमान बने मिसाल, निजी प्रयासों से संकरे रास्तों को बनाया जीप योग्य

चित्र
समाजसेवी विपन कुमार धीमान बने मिसाल, निजी प्रयासों से संकरे रास्तों को बनाया जीप योग्य  भरमाड़ : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नंबर 6 स्थित गांव पलाड़ियां तरखान निवासी समाजसेवी विपन कुमार धीमान आज क्षेत्र में समाज सेवा की मिसाल बन चुके हैं। अपने निजी प्रयासों और लोगों के सहयोग से उन्होंने वर्षों पुराने संकरे रास्तों को जीप योग्य बनाकर ग्रामीणों की बड़ी समस्या का समाधान किया है। विपन कुमार धीमान ने बताया कि गांव के खेतों तक जाने वाले रास्ते पहले केवल पगडंडी जैसे थे, जिनसे एक समय में सिर्फ एक व्यक्ति ही गुजर सकता था। ऐसे में ग्रामीणों को खेतों तक गोबर ले जाने, घास लाने और अन्य कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऊपर से खेतों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए कंटीले तार कई बार लोगों के लिए हादसों का कारण बन जाते थे। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पहले बरसात के दिनों में एक महिला धान की पनीरी लेकर खेतों की ओर जा रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कंटीली तारों पर गिर पड़ी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इ...

तूफान का नुकसान जमीन पर बिछी आम की फसल

चित्र
  तूफान का नुकसान जमीन पर बिछी आम की फसल  नूरपुर : विनय महाजन /  बीती रात को आए भीषण तूफान ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है l आम के बगीचों के मालिकों मुकेश.अश्विनी. कमल. पुरुषोत्तम इत्यादि के अनुसार इस आंधी व तूफान के कारण करीब 50% आम की फसल नष्ट हो गई हैl बता दे कि आम को नूरपुर जनपद की प्रमुख नकदी फसल के रूप में जाना जाता है तथा जनपद के चारों हल्को में आम के सैकड़ो बगीचे हैं l

जयसिंहपुर महाविद्यालय के 20 एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए धर्मशाला रवाना

चित्र
जयसिंहपुर महाविद्यालय के 20 एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए धर्मशाला रवाना कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 12 मई 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर से संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण / कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) हेतु एनसीसी के 20 कैडेट्स को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए एनसीसी के संयोजक प्रो. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में धर्मशाला के लिए रवाना किया गया।   महाविद्यालय के प्राचार्य ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कैडेट्स को शिविर में अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग लेने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। शिव...

नूरपुर में तीन निजी कारों में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

चित्र
  नूरपुर में तीन निजी कारों में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर नगर परिषद के वार्ड 8 में बचत भवन और गवर्नमेंट आर्य कॉलेज के बाहर सीमा में खड़ी तीन निजी कारो को बीती रात ऊपर शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है जिस शहर में हलचल मच गई हैl आखिरकार किन शरारती तत्वों ने इस काम को अन्जाम दिया है इसकी छानबीन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से की है और पुलिस ने अपना कैमरे का भी इस मामले में प्रयोग किया है क्या शरारती पत्र नूरपुर थाने के आगे से गुजरे थे ऐसे अनु को प्रश्न जनता की जवान पर चर्चित है l आजकल नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं और मतदाताओं को रिझाने के लिए कुछ सियासी दल खासकर युवाओं को अवैध रूप में शराब भी बांट रहे हैं l इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज हो गई है पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में रखा है l उधर सियासी दलों का कहना है कि इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिएl पुलिस सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि पुलिस इस मामले में जल्दी शरारती तत्वों का पता लगा लेगीl मामला छानबीन में है l

नगर परिषद चुनाव में समाज सेवा और जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे डॉ. शशिकांत द्विवेदी

चित्र
  नगर परिषद चुनाव में समाज सेवा और जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे डॉ. शशिकांत द्विवेदी नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 के प्रत्याशी डॉ शशिकांत द्विवेदी ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से समाज सेवा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा जनता की सेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य मानते हैं।डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उन्हें वार्ड के लोगों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे कई सामाजिक संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चलाते रहे हैं।उन्होंने वार्ड की जनसंख्या और सामाजिक संरचना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में ओबीसी वर्ग की आबादी अधिक है, जबकि ब्राह्मण समाज सहित अन्य वर्गों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं।डॉ. शशिकांत द्विवेदी ने अपने बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनका मूल संबंध मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से है। वहां से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनकी न...

84 में बार रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया समाजसेवी रजनीश शर्मा ने

चित्र
  84 में बार रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया समाजसेवी रजनीश शर्मा ने  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर हिमाचल पथ परिवहन कार्यशाला जसूर में तीन दशक सरकारी सेवा से निवृत होकर गत एक दशक से स्वामी रामदेव के साथ योग कार्य को समर्पित रजनीश शर्मा ने 84 वी बार रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्रथम बार 1982 में आईटीआई शाहपुर में तब प्रथम बार रक्तदान किया। जब वह यहां पर छात्र के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। सन 2004 में वह स्वामी रामदेव से जुड़ गए तथा प्रत्येक 3 मास के अंतराल बाद रक्तदान का संकल्प पूरा करते रहे। जीवन के छठे दशक में भी वह इस संकल्प को पूरे जोश के साथ निभा रहे हैं। गत सप्ताह उन्होंने 15 वर्षीय एक किशोर के लिए रक्तदान कर उसे जीवन प्रदान किया। श्री शर्मा व उनकी पत्नी रमा शर्मा द्वारा देहदान की घोषणा कर रखी है। वर्तमान में राजनीश शर्मा हरिद्वार में स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योग कार्य लेकर सेवारत है।

भाजपा समर्थित बार्ड 8 के प्रत्याशी चिराग गुप्ता के हक में विधायक ने वोट मांगे नुक्कड़ बैठक में

चित्र
  भाजपा समर्थित बार्ड 8 के प्रत्याशी चिराग गुप्ता के हक में विधायक ने वोट मांगे नुक्कड़ बैठक में   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नगर परिषद के वार्ड आठ में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चिराग गुप्ता के पक्ष में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का एक एक नुक्कड़ बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा समर्थित को वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी अगर आप भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मजबूत करेंगे तो डेढ़ साल बाद जो चुनाव होगा उसमें बाजू की पक्की होगी l परिवार कई सालो से कांग्रेस की सेवा करता रहा लेकिन पार्टी में ज़ब इनको मान सम्मान नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा को ज्वाइन कियाl कांग्रेस पार्टी को गुमराह करने वाला बताया और उन्होंने कहा कि हम धरातल पर काम करते हैं हवाई फायर काम नहीं करते l

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: