केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर चम्बा में भी आंदोलन रत मजदूरों के समर्थन में मांग दिवस मनाया गया
केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर चम्बा में भी आंदोलन रत मजदूरों के समर्थन में मांग दिवस मनाया गया चंबा : जितेन्द्र खन्ना / कार्य क्रम का आयोजन बैरा सयूल प्रोजेक्ट में आंदोलनरत मजदूरों के साथ मनाया, साथ ही केंद्र सरकार के लेबर कोड लागू करने का भी जबरदस्त विरोध किया गया, विरोध में लेबर कोड की प्रतियाँ जलाई गई, सीटू ने स्पष्ट किया है कि सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों के फायदे के लिए लेबर कोड लागू कर रही हैं जिस से मजदूरों की खुली लूट का मौका मिलेगा l अभी जो मज़दूर फैक्ट्रियों से बाहर निकल आंदोलन पर उतर आये, उसकी मुख्य कारण शोषण की चरम सीमा हैl सरकार ने जिस तरह से आंदोलन को कुचलने और पुलिस द्वारा दमन की कार्यवाही की गई वो सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है l परंतु मज़दूर वर्ग इसका मुकाबला करेगा l सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर, यूनियन सचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष, लोक राम ठाकुर, धर्म चंद, सुरेंद्र, मोती राम, दुनी चंद, राकेश आदि ने आज मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि लेबर कोड का हर स्तर पर विरोध होगा l उन्होंने कहा कि एन एच पी सी प...