धर्मशाला रण में उतरे भाजपा के ‘सिक्सर किंग’ अनुराग ठाकुर, कांग्रेस पर साधा बड़ा निशाना
धर्मशाला रण में उतरे भाजपा के ‘सिक्सर किंग’ अनुराग ठाकुर, कांग्रेस पर साधा बड़ा निशाना बोले – “नगर निगम में भी खिलेगा कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा” चुनावी पिच पर उतरे भाजपा के ‘फायरब्रांड’ अनुराग ठाकुर, धर्मशाला में कांग्रेस को दिया ‘करारा जवाब’ – कार्यकर्ताओं में उबाल धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर हिमाचल की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में अपना बड़ा चेहरा उतारते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर को धर्मशाला के रण में उतार दिया है। बैजनाथ से धर्मशाला तक अनुराग ठाकुर के तूफानी प्रचार अभियान ने कांग्रेस खेमे में हलचल तेज कर दी है। अनुराग को सुनने उमड़ी भीड़ और नारों की गूंज से धर्मशाला का सियासी माहौल भगवामय हो गया। बैजनाथ के पंडोल रोड में जनसंपर्क अभियान के बाद अनुराग ठाकुर धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने ढोल-नगाड़ों एवं जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा माहौल भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। जनसभा को सं...