संदेश

नगर परिषद की वार्ड नंबर 2 की गली से नालियों पर पड़े जंगले उठाऐ जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित

चित्र
  नगर परिषद की वार्ड नंबर 2 की गली से नालियों पर पड़े जंगले उठाऐ जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नगर परिषद के वार्ड 2 नगर परिषद की गलियों से जंगले उठाए जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है l इस मामले की जानकारी ईशान महाजन द्वारा मीडिया को दी गई है जिसमें प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्य करने का निवेदन किया गया l पहले भी अनेकोवा परिषद की गलियों से नालियों पर पड़े जंगल उठा जाने का समाचार सदा चर्चित रहा है लेकिन इस पर कोई अमली जामा नहीं पहनाया गया l सूत्रों से पता चला है कि अभी तक इस मामले में पुलिस विभाग को कोई भी शिकायत नवनिर्वाचित नगर पार्षद के सदस्यों द्वारा नहीं भेजी गई l चुनाव से पहले नगर परिषद की इन गलियों में नालियों पर जंगले डाले गए थेl

9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
पंजाब: 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार मोगा, पंजाब: पंजाब के मोगा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण यह दुखद घटना 25 मई की है। पीड़ित बच्ची बिहार की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ मोगा में किराए के मकान में रहती थी। दोपहर के समय गर्मी के कारण गलियों में सन्नाटा था। उसी दौरान बच्ची की बड़ी बहन अपनी मां को मोबाइल देने के लिए कमरे से कुछ देर के लिए बाहर गई थी। कमरे में बच्ची अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर मजदूरी करने वाला आरोपी दयानंद (40 वर्ष), जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, चुपके से कमरे में दाखिल हो गया। कैसे दिया अपराध को अंजाम? आरोपी दयानंद की नीयत पहले से ही बच्ची पर खराब थी और वह उसे अकेला पाने की ताक में था। कमरे में घुसते ही उसने बच्ची को दबोच लिया। जब बच्ची ने विरोध किया और शोर मचाते हुए घटना ...

चम्बा के ऐतिहासिक चौगान न पांच में ईद-उल-अज़हा की रौनक, भाईचारे और कुर्बानी का संदेश

चित्र
  चम्बा के ऐतिहासिक चौगान न पांच में ईद-उल-अज़हा की रौनक, भाईचारे और कुर्बानी का संदेश चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / पूरे देश के साथ-साथ जिला चम्बा में भी ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान नंबर पांच में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाह और नमाज स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चे नई-नई पोशाकों में बेहद उत्साहित नजर आए, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ नमाज में भाग लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। ईद-उल-अज़हा को कुर्बानी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत की भावना का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुर्बानी देकर समाज में जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और मानवता की सेवा का संदेश दिया जाता है। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में मनाई गई ईद ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एक...

सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल मौवी सेरी में हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
  सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल मौवी सेरी में हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन नेरचौक : अजय सूर्या /  मौवी सेरी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषयों की हस्तलेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के आर्यभट सदन, भास्कराचार्य सदन और रामानुजन सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा दूसरी से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुंदर लेखन शैली का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर, स्पष्ट एवं शुद्ध लेखन शैली का विकास करना तथा भाषाई दक्षता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की लिखावट का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षक पैनल एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मूल्यांकन लिखावट की सुंदरता, अक्षरों की बनावट, शिरोरेखा तथा स्वच्छता के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों में अंग्रेजी विषय में रामानुजन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यभट सदन द्वितीय तथा भास्कराचार्य सदन तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी विषय में आर्यभट सदन ने उत्कृष...

भाटियाँ के कुछ युवा व कुछ बुजुर्ग मतदाता निराश, नहीं डाल पाए वोट

चित्र
  भाटियाँ के कुछ युवा व कुछ बुजुर्ग मतदाता निराश, नहीं डाल पाए वोट फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / विकास खंड फतेहपुर की पंचायत भाटियाँ के बार्ड नंबर एक के कुछ युवा व कुछ बुजुर्ग गुरुवार को निराश देखें गए. ज़ब उनसे निराशा का कारण पूछा तो उन्होंने बताया वह इस चुनावी महाकुम्भ का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. युवा मतदाताओं में विवेक मन्हास व निताक्षी ने बताया उनका बोट करीब एक साल पूर्ब ही बन गया था. लेकिन मौजूदा चुनाव दोरान आई बोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है जिसके चलते वह बोट नहीं कर पाएंगे. बताया इसकी जानकारी भी आज ही लगी ज़ब लिस्ट चैक की गई उन्होंने सरकार व चुनाव आयोग से अपील की है कि उन्हें भी बोट करने का अधिकार दिया जाए. वहीं करीब 96 वर्षीय बुजुर्ग मल्लू राम ने बताया वह चल -फिर नहीं सकते. वहीं घरद्वार पर बोट डालने की सुबिधा न होने कारण वह अपने बोट को नहीं डाल पाएंगे. जिसका उन्हें मलाल रहेगा. उन्होंने अपील की है कि बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर द्वार पर सुबिधा होनी चाहिए. ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर सकें

छतरौली पंचायत मे मतदान 30 मई को अंतिम चरण में होगा

चित्र
  छतरौली पंचायत मे मतदान 30 मई को अंतिम चरण में होगा    नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश मे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की छतरौली पंचायत में तीसरा चरण का मतदान 30 मई शनिवार को मतदाता वोट डालकर अपनी पंचायत के वार्ड मेंबर व प्रधान उप प्रधान व पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के लिए मतदान करके स्वच्छ पंचायत की नींव रखेंगे l पंचायत में प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में है जिसमे रोहित कुमारशर्मा और अश्विनी शर्मा के बीच संघर्ष है शेष तीन प्रधान प्रत्याशीयो का वोट दोनों प्रत्याशियों में किसकी जीत को निश्चित करता है इसका पता 30 में शनिवार शाम को मतगणना के दौरान पता चलेगाl उधर इसी पंचायत मे उप प्रधान पद के लिए भी काफी प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं जिनमे कुछ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हैl सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर पंचायत में मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं l मतदाता खामोश है और प्रत्याशी उनकी नब्ज टटोलने में असफल है l पंचायत मे वार्ड मेंबर भी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं l नूरपुर विधानसभा क्ष...

चुनावी ड्यूटी से नदारद रहते हुए चुनाव प्रचार करने की शिकायत मिलते ही फतेहपुर के एक पोलिंग ऑफिसर पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड

चित्र
  चुनावी ड्यूटी से नदारद रहते हुए चुनाव प्रचार करने की शिकायत मिलते ही फतेहपुर के एक पोलिंग ऑफिसर पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर की पंचायत बगड़ोली में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक पोलिंग ऑफिसर पर ड्यूटी से नदारद रहते हुए चुनाव प्रचार करने की शिकायत मिलते ही उसे सस्पेंड कर दिया गया है. जिसका ससपेंशन आर्डर सोशल मिडिया और खूब वायरल हुआ. वायरल ससपेंशन ऑर्डर अनुसार स्थाना पटवारी सर्कल में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार की ड्यूटी पंचायत बगड़ोली में बतौर पोलिंग ऑफिसर लगी थी. जोकि बीती रात ड्यूटी स्थल से नदारद रहा. इसी दोरान उस पर अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा था. जिस पर जिलाधीश कांगड़ा द्वारा उक्त पोलिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं इस पर ज़ब सस्पेंड किये गए पोलिंग ऑफिसर कम पटवारी सुनील कुमार के साथ गुरुवार शाम पांच बजे फोन पर बात की तो उन्होंने कहा बीती शाम उनकी सेहत खराब हुई थी. जिसके चलते वह टीम को बताकर ही घर आये थे. वहीं एक निजी हस्पताल में फर्स्ट एड लेने के बाद घर पहुंचे थे. बताया वह सुबह करीब 6 बजे ही ड्यूटी स्थल पर पहुंच ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: