सुनेट के कुछ क्षेत्र में पानी की किल्ल्त, लोग परेशान
सुनेट के कुछ क्षेत्र में पानी की किल्ल्त, लोग परेशान फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / जलशक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते नलकूप पिरथा सुनेट से लाभान्वित होने बाले सुनेट के कुछ क्षेत्र में पानी की किल्ल्त चल रही है.. जिस कारण लोग काफ़ी परेशान है. शनिवार को मिडिया से अपनी परेशानी बताते हुए लोगों ने बताया पिछले करीब तीन सालों से उनके जहा पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं चल रही है जिस कारण उन्हें इधर उधर से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पद रही है.. वहीं इसी मुद्दे पर ज़ब बिभागीय जेई अनिल कुमार के साथ बात की तो उन्होंने कहा पानी का कुछ हिस्सा खराब हो चुका है जिसकी बजह से परेशानी बनी है कहा रविवार को उक्त हिस्से बदलकर लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलबाई जाएगी. वहीं उन्होंने कहा पाईप के हिस्से को बदलने के लिए रविवार को पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ेगी. जिस पर उन्होंने लोगो से भी सहयोग को अपील की है