शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता
शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता शिमला : गायत्री गर्ग / शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई में मौजूद रहे जहां पर उन्होंने "मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई" के सभागार में "रोगी कल्याण समिति "की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने संस्थान में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय आनंद, डॉक्टर सुनीश चौहान एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉक्टर अमर चंद द्वारा रोगी कल्याण समिति के वित्त वर्ष 2024-25 के बजट, आय एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर अमर ने बताया कि रोगी कल्याण समिति कोटखाई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 24 लाख 77 हज़ार 013 रुपए और 2025-26 के लिए 25 लाख 29 हज़ार 550 रुपए बजट पारित हुआ है, जिसका उपयोग अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने में किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में मरीज़ो को अधिक सुविधा मुहैया करवाने हेतू ज़रूरी उपकरणों एवं मशीनों की स्थिति को सुधारने और उनकी संख्या को बढ़ाने पर भी चर्चा की गयी। शिक्ष...