वन संरक्षण अधिनियम मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करे-उपायुक्त
वन संरक्षण अधिनियम मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करे-उपायुक्त नाहन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के लम्बित वन संरक्षण अधिनियम प्रकरणों के बारे में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न प्रयोक्ता संस्थाओं द्वारा वन विभाग के परिवेश पोर्टल पर आवेदित मामलों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने प्रयोक्ता संस्थाओं को प्रमुखता से इन मामलों के शीघ्र निपटान करने तथा 90 दिनों में कोई कार्यवाही न होने के कारण जिन मामलों को पोर्टल से हटा दिया गया है उनको अगली बैठक से पहले पुनः सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए ताकि मामलों में आगामी कार्यवाही समयबद्ध तरीके से की जा सके। उन्होंने प्रयोक्ता संस्थाओं से कहा कि अगर परिवेश पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उस स्थिति में वन मंडल अधिकारियों के कार्यालय में जाकर समस्या का समाधान करें ताकि परिवेश पोर्टल पर लंबित मामलों को शीघ्र ही सैंद्धांतिक अनुमति हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके। उन्होंने उप निदेशक शिक्षा विभाग को ...