संदेश

हिमाचल में सुक्खू सरकार के राज में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी, जनता सिखाएगी सबक: जयराम ठाकुर

चित्र
  हिमाचल में सुक्खू सरकार के राज में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी, जनता सिखाएगी सबक: जयराम ठाकुर कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान केवल अपने 'मित्रों' को कैबिनेट रैंक बांटने और परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुँचाने तक सीमित प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की उस गारंटी के पूरा होने का कर रहे हैं इंतजार जो कांग्रेस ने चुनाव से पहले दी थी मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता का नशा कांग्रेसियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कानूनगो और पटवारी पर हुए हालिया हमले की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने...

नूरपुर नगर परिषद में पार्षदों की बैठक में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित और कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज का आभार प्रकट किया गया

चित्र
  नूरपुर नगर परिषद में पार्षदों की बैठक में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित और कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज का आभार प्रकट किया गया नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नगर परिषद पार्षदो की एक बैठक आज दोपहर बाद नगर परिषद में संपन्न हुईl आज की बैठक से ऐसा लगता था कि शायद परिषद की यह अंतिम बैठक हो l आनंन फानंन में कई ऐसे प्रस्ताव पारित करकेनगर पार्षदों को खुश करने का मौका मिल गयाl इस बैठक की शिरकत नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ शिबू ने की l आजकी इस बैठक में सभी नगर पार्षद मौजूद थे l नगर परिषद की इस बैठक में नगर पार्षदों ने अपनी अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी l मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी प्रशासनिक अधिकारी आर एस वर्मा की मौजूदगी में नगर परिषद के सभी मौजूद नगर पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को जनहित में पूरा करवाने के लिए मुद्दे उठाए जिस पर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा विकास कार्यों को देखते हुए मंजूरी की मोहर लगा दी l वर्मा ने इस मौके पर बताया कि मौजूदा सरकार द्वारा समय-समय पर नगर परिषद के विकास कार्यों के लिए वित्तीय मदद मिली है जिसके क...

तेंदूए ने मारे मवेशी और साथ बरंडा बैल्ट में दहशत

चित्र
  तेंदूए ने मारे मवेशी और साथ बरंडा बैल्ट में दहशत  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र केबरंडा वैल्ट मे गत दो सप्ताह से एक तेंदुए ने दशहत फैला डाली हैlमिली जानकारी के अनुसार इस तेंदुए ने घात लगाकर कुछ पशुओं को भी अपना निशाना बनाया है जिससे कुछ पशुओं और लावारिस कुत्तों की मौत भी हुई हैl इस खूंखार जानवर की कुछ लोगों ने तस्वीरें और वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाले हैं और लोगों को इस बारे सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक किया जा रहा है l गौरतलब है कि बरन्डा वर्तमान में सघ्न आवादी पंचायत है और इसके आसपास घने जंगल हैं और तेंदुए की पक्का टियाला, बलखोड़ा, गवली बस्ती, कुट और बरन्डा आदि क्षेत्रों में घातक गतिविधियां देखी गई हैं ! इन क्षेत्रों में अक्सर तेंदुआ घात लगाकर हमला कर रहा है ! रात को शिकार की तालाश में लोगो के घरों में पशुओं और लावारिस कुत्तों पर हमला कर रहा है ! गत दिनों इस तेंदुए ने रमेश जरियाल निवासी बरन्डा और अशोक मनकोटिया निवासी कुट्ट की पालतू बछड़ी को अपना शिकार बना कर दो गोवंश को निशाना बना डाला तो स्थानीय वासी नितिन ने कड़ी मशक्क्त से...

डी आई सी कांगड़ा द्वारा रैंप योजना के तहत मलहारी में महिला उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
  डी आई सी कांगड़ा द्वारा रैंप योजना के तहत मलहारी में महिला उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के इंदौरा महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा (हि प्र )ने आज तहसील इंदौरा के गांव मलहारी स्थित 'गृहिणी स्वयं स्वरोजगार' में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।यह कार्यक्रम सरकार की रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस शिविर में क्षेत्र की 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों और सरकार द्वारा विशेषज्ञों ने उपस्थित महिलाओं को अपना उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया, एमएसएमई विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता और ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। डी आई सी कांगड़ा की इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्मार्ट एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चित्र
  औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्मार्ट एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित  नूरपुर : विनय महाजन /   नूरपुर रैम्प योजना के अंतर्गत आज जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्मार्ट एमएसएमई विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला होटलकेसरी, तलवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस के उद्यमियों के लिए आयोजित की गई।कार्यशाला में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) शिमला की टीम द्वारा स्मार्ट एमएसएमई की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्यमियों को स्मार्ट एमएसएमई से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, डिजिटल प्रक्रियाओं एवं उनके लाभों से अवगत कराया।इस कार्यशाला में औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में कार्यरत विभिन्न प्रकार की इकाइयों से जुड़े कुल अनेक उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र धर्मशाला के प्रतिनिधि के रूप में  विनय कुमार, ई.ओ. (उद्योग) देहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला का आयोजन रैम्प योजना के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर  संदीप...

नालदेहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, पंचायती राज मंत्री ने की अध्यक्षता

चित्र
  नालदेहरा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित, पंचायती राज मंत्री ने की अध्यक्षता  हिमाचल प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नालदेहरा के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर जाकर आम जनमानस की समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया था कि शासन को जनता के द्वार तक ले जाया जाएगा ताकि दूरदराज क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान घर द्वार पर ही सुनिश्चित किया जा सके। विशेष राजस्व अभियान के तहत प्रदेश में निपटाए 5.10 लाख मामले अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भूमि विवादों के कारण वर्षों तक मामले अदाल...

एचपी होम स्टे नियम, 2025 के अन्तर्गत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य

चित्र
  एचपी होम स्टे नियम, 2025 के अन्तर्गत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य  इकाइयों का पंजीकरण उनकी वर्तमान पंजीकरण वैधता तिथि तक बिना शुल्क किया जाएगा  शिमला : गायत्री गर्ग / प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से एचपी होम स्टे नियम, 2025 अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला जगदीश शर्मा ने दी।  उन्होंने बताया कि उक्त नियमों के क्लॉज 6 के अनुसार वह सभी पर्यटन इकाइयां/होमस्टे, जो वर्तमान में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की इनक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट/इनक्रेडिबल इंडिया होम स्टे एस्टेब्लिशमेंट योजना अथवा एचपी होम स्टे योजना, 2008 के अंतर्गत पंजीकृत एवं संचालित हैं, उन्हें इन नियमों के राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्राधिकार के निर्धारित प्राधिकारी के समक्ष ई-सेवाएं पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र (अनुबंध -1) में पंजीकरण हेतु आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ऐसी इकाइयों का पंजीकरण उनकी वर्तमान पंजीकरण की वैधता तिथि तक बिना किसी पंजीकरण शुल्क...

विक्रमादित्य सिंह 18 जनवरी को चनोग तथा 20 जनवरी को कोट गेहा के प्रवास पर

चित्र
  विक्रमादित्य सिंह 18 जनवरी को चनोग तथा 20 जनवरी को कोट गेहा के प्रवास पर  विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18 जनवरी, 2026 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चनोग के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे कफ़लेड की संपर्क सड़क, पवाबो से सुजाना तथा शाल से चनोग संपर्क सड़क की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री पवाबो में वन निरीक्षण हट, बरोग, कफलेड व सुजाना में खेल मैदान तथा राजकीय प्राथमिक स्कूल चनोग के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह जनसभा को संबोधित करेंगे।  लोक निर्माण मंत्री 20 जनवरी, 2026 को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत कोट गेहा में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। 

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: