हिमाचल में सुक्खू सरकार के राज में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी, जनता सिखाएगी सबक: जयराम ठाकुर
हिमाचल में सुक्खू सरकार के राज में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी, जनता सिखाएगी सबक: जयराम ठाकुर कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान केवल अपने 'मित्रों' को कैबिनेट रैंक बांटने और परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुँचाने तक सीमित प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की उस गारंटी के पूरा होने का कर रहे हैं इंतजार जो कांग्रेस ने चुनाव से पहले दी थी मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता का नशा कांग्रेसियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कानूनगो और पटवारी पर हुए हालिया हमले की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने...