संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बडियाली में पशुशाला को लगी आग

चित्र
  बडियाली में पशुशाला को लगी आग , दो गर्भबति बकरियां जिंदा जली , लाखों का हुआ नुकसान  फतेहपुर: बलजीत ठाकुर 🙏/ उपमण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत सुनहारा के गाँव बडियाली में रविवार शाम के समय एक पशुशाला को अचानक आग लग गई । जिसमें दो गर्भवति बकरियां जिंदा जल कर मर गई जबकि अन्य 5-6 बकरियों के भी झुलसने की जानकारी है ।पँचायत प्रधान जगरुप सिंह ने बताया बडियाली गाँव के शपिंद्र सिंह सुपुत्र जसवंत सिंह की पशुशाला में अचानक आग लग गई ।जिस दौरान जहां दो गर्भवति बकरियां जलकर कर मर गईं तो वहीं अंदर रखी करीब 12 खारे तूड़ी भी जल कर राख हो गई । वहीं एक टुल्लू पंप ,एक चारा काटने वाली मशीन को भी नुकसान पहुंचा । उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति बकरियां पालकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता है ।उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार का करीब डेढ लाख रु से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है । उंन्होने शासन व प्रशासन से प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है । वहीं पशुपालक ने बताया बिजली के शार्ट सर्कट कारण आग लगी है ।जिसमें उनका पशुशाला में रखा हुआ सारा सामान जल कर स्वाह हो गया ...

हिमाचल में कई विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी व कंटीजेंट वर्कर पेड वर्करों को भी रेगुलर करने की अधिसूचना जारी

चित्र
हिमाचल में कई विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी व कंटीजेंट वर्कर पेड वर्करों को भी रेगुलर करने की अधिसूचना जारी हिमाचल के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी पिछले करीब एक माह से रेगुलर होने का इंतजार कर रहे हैं। आम तौर पर प्रदेश सरकार मार्च और सितंबर में कर्मचारियों को नियमित करती है। सरकार ने इस बारे में इस संबंध में बजट में घोषणा की थी। लेकिन अभी तक इन कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया गया था. इस तरह दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को 31 मार्च को रेगुलर करने के आदेश दिए जाने थे, लेकिन अप्रैल में भी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया था. अब सरकार ने इन कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला लिया है। दो साल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर कर दिया है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, इसके साथ सरकार चार साल की सेवाएं पूरा कर चुके दैनिक वेतनभोगियों को रेगुलर किया गया है। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित कर दिया है। इसके अतिरिक्त 30 सितंबर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर...

आर्मी का ट्रक पलटने जाने से 3 जवान घायल

चित्र
  आर्मी का ट्रक पलटने जाने से 3 जवान घायल  जानकारी के मुताबिक 16 इंजीनियरिंग रेजिमेंट की एक टुकड़ी पल्लू से जयपुर जा रही थी. इसी दौरान नेशनल हाईवे नंबर 11 पर रतनगढ़ के गुंसाईसर गांव के पास आर्मी के एक ट्रक का स्टेयरिंग लॉक हो गया. उसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया. बाद में खेत में पड़ी लकडिय़ों और पेड़ से टकरा कर पलटी खा गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा घायलों को रतनगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में यूपी निवासी संदीप कुमार (26), आलोक प्रताप सिंह (26) और पंजाब के गुरप्रीत सिंह (24) शामिल हैं. घटना के समय गुरप्रीत सिंह ट्रक को चला रहा था. आलोक प्रताप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राइका और निजी स्कूल संघ के अध्यक्ष भवानी सिंह गोलसर जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल जवानों को एम्बुलेंस की व्यवस्था कर हायर सेंटर भिजवाने में सहयोग किया।

उपमंडल अधिकारी कुल्लू करेंगे गत दिवस व्यास नदी में पलटी राफ्ट की मजिस्ट्रेट जांच।

चित्र
  उपमंडल अधिकारी कुल्लू करेंगे गत दिवस व्यास नदी में पलटी राफ्ट की मजिस्ट्रेट जांच।🙏  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकेक ने गत दिवस व्यास नदी में एक राफ्ट के पलटने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपमंलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला राफ्ट के ब्यास नदी में पलटने के कारणों की जांच करेंगे और उन्हें 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौपनी होगी। आदेश में कहा गया है कि उक्त घटना में यदि किसी द्वारा कोई नियमों का उल्लंघन किया गया है तो उसकी जांच कर कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। उल्लेखनीय है कि गत दिवस व्यास नदी में बवेळी के नजदीक राफ्टिंग करते पर्यटकों से भरी एक राफ्ट पलट गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि अन्य सैलानियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था। एक महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदानप्रदान के कुछ ही देर बाद छूटी दे दी गई थी।

सोलन पारम्परिक संस्कृति संवर्धन सोसायटी की बैठक आयोजित

चित्र
  सोलन पारम्परिक संस्कृति संवर्धन सोसायटी की बैठक आयोजित🙏 सोलन पारम्परिक संस्कृति संवर्धन सोसायटी के विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त सोलन एवं सोलन कला मंच समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज सोलन स्थित कला केन्द्र कोठो में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कला केन्द्र के आॅडटाॅरीअम, सभागार, सम्मेलन कक्ष, विश्राम गृह, सदन के किराए के बारे में, कला केन्द्र में आर्ट गैलरी म्यूजियम को विकसित करने बारे चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में कला केन्द्र के रखरखाव बारे भी विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कला केन्द्र कोठो का निरीक्षण किया। कला केन्द्र की सुदंरता बढ़ाने बारे तथा रखरखाव बारे उचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा देश राज शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष अग्रवाल, ज़िला भाषा अधिकारी ममता वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्कूली बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब

चित्र
  स्कूली बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब  जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से 12 स्कूलों में बनाई गई इन्नोवेटिव लैब इन्नोवेटिव लैब विद्यार्थियों के नए-नए आईडिया को हल करने में होगी मददगार साबित 🙏     ऊना - वर्तमान में सार्थक शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन के पाठयक्रम में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शामिल करना आवश्यक है ताकि विद्यार्थी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसी भी समस्या को समझने और उन पर विचार कर निर्णय लेने में सक्षम बन सके। इसी के दृष्टिगत जिला ऊना के स्कूलों में जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देश्य से 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इन सभी प्रयोगशालाओं को भारतीय वैज्ञानिक डाॅ सीवी रमन इन्नोवेटिव लैब का नाम दिया गया है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैंस इन लैबों में विद्यार्थियों को नए-नए आईडियास को हल करने में मदद मिलेगी।  छात्रों में...

विश्व में बड़ा ब्रांड बन सकते हैं हिमाचली परिधान - डॉ. अभिषेक जैन

चित्र
  विश्व में बड़ा ब्रांड बन सकते हैं हिमाचली परिधान - डॉ. अभिषेक जैन🙏 कांगड़ा  हिमाचल के पारंपरिक परिधान विश्व में एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित हो सकते हैं। हिमाचली टोपी-शॉल इसका उत्तम उदाहरण हैं।  हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार को निफ्ट कांगड़ा में स्टूडेंट्स संवाद कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किए।   “फैशन शिक्षा : दृष्टिकोण और क्रियाकलाप” विषय पर आयोजित इस संवाद में विद्यार्थियों नेे सचिव शिक्षा से बात-चीत की। इस दौरान फैशन क्या है, फैशन के क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याएं, फैशन के विभिन्न तथ्य, फैशन के क्षेत्र में व्यापकता के स्तर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हमारे देश का स्थान कहाँ हैं, इन सभी विषयों पर मुक्त चर्चा हुई, जिसमें छात्रों व अध्यापकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश में पहने जाने वाले पारंपरिक  परिधानों में विश्व में ब्रांड के रूप में स्थापित होने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि हिमाचली टोपी-शॉल आदि इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने शिक्षार्थियों को अपने पारं...

ददाहू -संगड़ाह मार्ग बहाल -सुमित खिमटा

चित्र
  ददाहू -संगड़ाह मार्ग बहाल -सुमित खिमटा🙏 नाहन ददाहू -संगड़ाह सड़क पर गत 24 अप्रैल रात्रि के समय धनोई पुल टूटने के कारण जो मार्ग अवरुद्ध था, उसे वैकल्पिक मार्ग बना कर सभी प्रकार के वाहनों ( मल्टी एक्सेल व्हीकल को छोड़कर ) के लिए पुनः बहाल कर दिया गया है।      उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है।     उन्होंने बताया कि इस मार्ग की बहाली धनोई पुल के समीप 600 मीटर वैकल्पिक मार्ग बना कर की गई है।    सुमित खिमटा ने कहा कि ददाहू-संगड़ाह मार्ग की बहाली आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई है।

मन की बात के 100वें संस्करण पपाहन-2 बूथ में पार्टी साथियों ने साथ मिलकर सुना

चित्र
मन की बात के 100वें संस्करण पपाहन-2 बूथ में पार्टी साथियों ने साथ मिलकर सुना  मन की बात के 100वें संस्करण में आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। इस ऐतिहासिक 100वें संस्करण को आज पपाहन-2 बूथ में पार्टी के साथियों के साथ सुना।   अक्टूबर 2014 में विजयादशमी के शुभ अवसर पर मन की बात की यात्रा शुरु हुई थी। तबसे से लेकर आज तक इसका हर संस्करण अपने आप में विशेष रहा है। पूरे देश से, हर कोने से, हर आयु के लोग मन की बात से जुड़े है। इसके माध्यम से बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत आंदोलन, खादी के प्रति प्रेम, प्रकृति की बात, आज़ादी का अमृत महोत्सव, अमृत सरोवर ऐसे कई विषयों पर आदरणीय प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन आंदोलन बन गया है। हर संस्करण के तरह यह संस्करण भी अपने आप में विशेष और प्रेरणादायी रहा।

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने के कारण से 11 लोगों की मौत,कई लोग बेहोश

चित्र
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने के कारण से 11 लोगों की मौत, कई लोग बेहोश   पूरे इलाके को सील कर दिया गया,पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची,घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया मिली जानकारी के अनुसार पंजाब लुधियाना में एक दूध की फैक्ट्री में गैस लीक होने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग बेहोश हैं   इस दर्दनाक हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य आरम्भ कर दिया गया। तो वहीं लुधियाना पश्चिम की एसडीएम स्वाति तिवाना ने कहा कि हमारी सबसे पहली कोशिश इलाके को खाली करवाना है, ताकि इससे और ज्यादा लोग प्रभावित न हों. एनडीआरएफ की टीम गैस कहां से लीक हुई ये भी पता लगाने की कोशिश करेगी। मौके पर मौजूद लुधियाना के एडिशनल डीसीपी समीर वर्मा का कहना है, "इलाके को तुरंत सील किया जा रहा है और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाया गया है। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं. साथ ही लोगों को प्रभावित इलाके में जाने से रोक दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई...

सोलन ब्लॉक की पंचायत जबली में सहायता समूह ने वित्य साक्षरता शिविर का आयोजन UCORSECTI के साथ आयोजित हुआ

चित्र
सोलन ब्लॉक की पंचायत जबली में सहायता समूह ने वित्य साक्षरता शिविर का आयोजन UCORSECTI के साथ आयोजित हुआ   आज सोलन ब्लॉक की ग्राम पंचायत जबली मे सहायता समूह में  वित्य साक्षरता शिविर का आयोजन   UCORSECTI के साथ आयोजित किया गया । यहां  शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत के सचिव महेंद्र सिंह व धर्मपुर की एरिया कोडिनेटर श्रीमती हेमलता एव वार्ड सदस्य मितिका व लाज किशोर अध्यक्षता में  संपन्न किया गया इस शिविर में महिला  को स्वयं सहायता समूह के बारे में  हेमलता ने जानकारियां प्रदान की और वित्तीय साक्षरता केंद्र धर्मपुर के सेंटर मैनेजर रितु चौहान द्वारा लोगों को हो रही को ऑनलाइन  धोखा धड़ी ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,जीवन ज्योति बीमा योजना ,अटल पेंशन के आदि के बारे मे बताया गया लोगों को जागरूक भी किया गया इस योजनाओं से क्या लाभ है उपस्थित लोगो को एटीएम से सम्बन्धित जानकारिया भी दी गयी साथ ही महिलाओं को करवाई जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में भी महिलाओ को बताया गया  जैसे आचार पापड़ ,सिलाई,ब्यूटी पालर ,मशरूम,कम्प्यूटर ,आदि  प्रकशिक्षण का ल...

दिव्यांग महिला के साथ हुआ दुष्कर्म उस समय चला पता जब दिव्यांग महिला ने दिया नवजात शिशु को जन्म

चित्र
दिव्यांग महिला के साथ हुआ दुष्कर्म उस समय चला पता जब दिव्यांग महिला ने दिया नवजात शिशु को जन्म   पालमपुर: केवल कृष्ण / पंचरुखी के अंतर्गत एक पंचायत में दिव्यांग महिला जो कि ठीक ढ़ग से बातचीत भी नहीं कर सकती उसके साथ दुष्कर्म का मामला उस समय सामने आया जब दिव्यांग महिला ने बच्चे को दिया जन्म,दिव्यांग महिला को खाने देने गए भाई ने जब नवजात शिशु को देखा तो पांवों तले फिसली जमीन, पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ की दिव्यांग महिला के भाई द्वारा पुलिस में दी शिकायत के अनुसार बहन की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। तब वह मानसिक व शारीरिक रूप से ठीक थी। उसके बाद उसके पति के साथ अनबन के कारण पति उसके साथ मारपीट करता था। जिस कारण मायके चली आई। उसके बाद उसका पति कभी अपने ससुराल नहीं आया। कुछ समय बाद महिला की मानसिक व शारीरिक स्थिति खराब होती चली गई। भाई ने दिव्यांग बहन को पुराने घर पर कुछ दूरी पर रखा था। तीन समय का खाना वहीं पर पहुंचा देता था।   उसने बताया कि 21 तारीख सुबह जब सुबह नाश्ता देने गया उसने जब जन्म दिये नवजात शिशु को देखा तो उसके पांव तले से जमीन फिसल गई क्योंकि उसकी बहन एक ...

रेलवे पुलिस के एएसआई विक्रान्त की अगुवाई में पुलिस दल ने रेलवे स्टेशन हरसर और नगरोटा सूरियां के की गशत

चित्र
रेलवे पुलिस के एएसआई विक्रान्त की अगुवाई में पुलिस दल ने रेलवे स्टेशन हरसर और नगरोटा सूरियां के की गशत नगरोटा सूरियां: प्रेम स्वरूप शर्मा / जिला कांगड़ा के तहत थाना कांगड़ा रेलवे पुलिस के एएसआई विक्रान्त की अगुवाई में पुलिस दल ने आज रेलवे स्टेशन हरसर और नगरोटा सूरियां गशत दुरान प्लेट फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बिना किसी उचित कारण घूमने और न बैठने बारे भी लोगों को समझाया और चेतावनी भी दी की बिना कारण कोई भी युवक और युवती बेठे गए मिले तो उन पर कारवाई अमल में लाई जाएगी। कांगड़ा रेलवे पुलिस ने हरसर और नगरोटा सूरियां में स्टेशन मास्टर और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करके लोगों को रेलवे एक्ट के साथ ट्रेन में सफर के दौरान सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे विस्तार में बता जागुरिक किया । तथा लोगों को नशे के दुषप्रभावों के बारे भी अवगत करवाते हुए तथा नशे बेचने वालों के बारे सूचना देने बारे भी जागुरिक किया।

बलजीत कौर ने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर रिकार्ड किया कायम

चित्र
  बलजीत कौर ने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर रिकार्ड किया कायम   आज सोलन में पहुंची बलजीत कौर देश की बेटियों की उड़ान आसमान छू रही हैं। उन्हे पंख फैलाने का मौका मिले तो वह दुनिया भर में भारत का परचम लहरा सकती हैं। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने इतिहास रच दिया है। बलजीत कौर ने बहुत कम समय में जो रिकॉर्ड बनाया है, वह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपने पर्वतारोही बछेंद्री पाल का नाम सुना होगा। उनके बाद देश की महिला पर्वतारोही में बलजीत कौर का नाम भी शामिल हो गया है। बछेंद्री पाल एवरेस्ट पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। बलजीत कौर ने भी एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा लहराया है। खास बात यह है कि उन्होंने एक महीने से कम समय में एवरेस्ट समेत चार ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह कर लिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय पर्वतारोही हैं। लेकिन इस सफलता पर पाने के लिए बलजीत कौर ने काफी मेहनत की है। चलिए जानते हैं बलजीत कौर के बचपन, उनके संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में पर्वतारोही बलजीत कौर का प...

वीपीएल से बाहर किये गए बरोह के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए स्थानीय लोग लेंगे न्यायलय की शरण

चित्र
वीपीएल से बाहर किये गए बरोह के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए स्थानीय लोग लेंगे न्यायलय की शरण   वलजीत: ठाकुर फतेहपुर / आपको बता दें हाल ही में विकास खण्ड फतेहपुर की पंचायतों में विभाग द्बारा वीपीएल सर्बे करबाते हुए समीक्षा करबाई गई थी । लेकिन इसी दौरान सर्वे टीम द्वारा कुछ गरीब परिवारों के ज्यादा अंक लगाते हुए । उन्हें वीपीएल से ही बाहर निकलवा दिया । ऐसा ही पँचायत लारथ के गाँव बरोह के एक गरीब परिवार के साथ हुआ है । जिसे भी अमीर दर्शाते हुए वीपीएल सूची से बाहर करवा दिया गया है । जबकि हकीकत यह है उक्त परिबार का मुखिया राकेश कुमार मनमर्जी से कभी -कभी मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी   मिर्गी के दौरे पड़ने कारण मंदबुद्धि हो चुकी है । वहीं बच्चों में एक बेटी व एक बेटा है जोकि अभी तक छोटे हैं । वहीं परिवार के पास एक ही कमरा है । जिसमें ही वो लोग खाना बनाते हैं ब वहीं पर ही सोते हैं । ऐसे गरीब परिवार को वीपीएल सूची से बाहर किये जाने पर स्थानीय लोगो ने उन्हें न्याय दिलवाने के लिए पहले तो प्रशासन से गुहार लगाई है फिर भी अगर बात न बनी तो न्यायलय में जाने का मन बना लाया है । ...

फतेहपुर के बुहाल की महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान ,पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू

चित्र
  फतेहपुर के बुहाल की महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान ,पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू  फतेहपुर: वलजीत ठाकुर  पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत ठेहड़ के बार्ड नम्बर दो बुहाल की एक महिला ने खेतों में एक पेड़ से लटक कर अपनी जीबनलीला समाप्त कर ली है । मिली जानकारी अनुसार उक्त गाँब की करीब 46 बर्षीय महिला बबली देबी बीती देर शाम गले में चुनी का फंदा लगाकर एक पेड़ से झूल गई । जिस कारण उसकी मौत हो गई । मृतका के पति जीत सिंह ने पुलिस को दिए व्यान में बताया है कि बो बीती शाम जब घर पहुंचा तो घर के दरबाजे बन्द थे । बताया फिर ढूंढते -ढूंढते जब खेत में पहुंचा तो वहां पर उसने अपनी पत्नी को पेड़ से लटका हुआ देखा ।  जिस पर तुरन्त स्थानीय उपप्रधान फिर पुलिस को सूचना दी गई । जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है । मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने की

शिक्षा खंड पंचरुखी की राजकीय प्राथमिक पाठशला बंडु ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

चित्र
शिक्षा खंड पंचरुखी की राजकीय प्राथमिक पाठशला बंडु ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  पालमपुर:केवल कृष्ण / राजकीय प्राथमिक पाठशला बंडु शिक्षा खंड पंचरुखी ने आज वार्षिक पारितोषिक वितरण व वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जिसमे DRUCE Member, अनुराधा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  समारोह में विशेष अतिथि HPPTP के प्रदेश सहंलाहकार ओम प्रकाश निन्दास व खेड पंचरुखी के PTF प्रधान चमन कुमार  मौजूद रहे। पाठशाला के विद्यार्थियों ने TLM की प्रदर्शर्शनी लगाकर व नृत्य, करके रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने

चित्र
चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कसी कमर फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने की चंबा जितेन्द्र खन्ना/ फायर सीजन के मद्देनजर जिला चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने में स्टाफ को परेशानी न हो, इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आगामी दो माह अब फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। हालांकि किसी आपातकालीन स्थिति में अवकाश देने का प्रावधान किया गया है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ फायर सीजन 15 जून तक रहेगा।  अग्निशमन विभाग की ओर से स्कूलों व महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक फायर वीक भी मनाया गया है। इसके साथ- साथ ग्रामीणों को भी गांव- गांव जाकर जागरुक किया जा रहा है।  विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति आग लगाने वालों की सूचना सांझा करता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही आग लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन केंद्र चम्बा के प्रभारी चैन लाल ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों मे...

सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है।

चित्र
  नाहन 28 अप्रैल। सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी श्री खिमटा इससे पूर्व उपायुक्त लाहौल-स्पिति के पद पर तैनात थे। उपायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों योजनाओं और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य के साथ तीव्रता के जिला में लागू करना है। उन्होंने कहा कि क्षमता, जवाबदेवी, पारदर्शिता के तीन मूल सिद्धांतों अनुरूप वह कार्य करेंगें ।     उन्हांेने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य और शिक्षण सेवाओं का लाभ सभी लोगों को मिले यह सुनिश्चित बनाया जाएगा साथ ही इन संस्थानों में ढांचागत सुविधायें विकसित की जाएंगी।   उपायुक्त ने कहा कि जिला में हेलीपोर्ट, राजीव गांधी मॉडल स्कूल और इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।   उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

चित्र
  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी।🙏   इस अवसर पर उन्होंने सीपीएस को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सीपीएस को जिला प्रशासन के माध्यम से केक व पुष्प गुच्छ भेजा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के माध्यम से भेजे गए केक को सीपीएस ने काटा । सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इसके लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव की धर्मपत्नी इंद्रा ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार , अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रशांत सरकेक, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी,एएसपी आशीष शर्मा व अन्य वित्शिष्ठ जन उपस्थित थे।

पति प्रधान के हस्तक्षेप से परेशान बतराहन पँचायत के प्रतिनिधि

चित्र
पति प्रधान के हस्तक्षेप से परेशान बतराहन पँचायत के प्रतिनिधि देने संयुक्त इस्तीफा ,BDO फतेहपुर को भेजा पत्र   फतेहपुर वलजीत ठाकुर / विकास खण्ड फतेहपुर की पँचायत बतराहन के 4 पँचायत सदस्य ,उपप्रधान व सबंन्धित बीडीसी शुक्रवार को बीडीओ फतेहपुर से मिलने उनके फतेहपुर स्थित कार्यलय पहुँचे । जहां पर उंन्होने सुपरिडेंट मनोज शर्मा के माध्यम से बीडीओ को लिखित निवेदन देते हुए अवगत करवाया है । कि वह पँचायत कार्यों में पति प्रधान की दखलंदाजी से परेशान हैं ।उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर पति प्रधान के हस्तक्षेप पर विभाग द्बारा कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो हम सब लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा देगें । इस दौरान जानकारी देते पँचायत उपप्रधान रमेश चंद ने बताया पँचायत में होने वाले कार्यों में हम लोगों को विश्वास में ही नहीं लिया जाता है । इसलिए हम सब ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है । वहीं बीडीसी तमन्ना ने बताया पँचायत के कार्यों में पति प्रधान की दखल अंदाजी रहती है । जिस कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता भी जांच के घेरे में आ रही है । बताया आज हम लोगों ने वीडीओ फ़तेहपुर से पँचायत के कार्य...

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू के ऐतिहासिक पीपल जातर वसंतोत्सव मेला का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

चित्र
  मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू के ऐतिहासिक पीपल जातर वसंतोत्सव मेला का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ 🙏 इस अवसर पर पहली सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर ऐतिहासिक स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है जिसके माध्यम से हम अपने कला, संगीत को संरक्षित करते हैं।  उन्होंने कहा कि देव भूमि कुल्लू अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।  उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव कुल्लू राज्यस्तरीय (पीपल जातर मेला) आज देवता गौहरी के आगमन के साथ ही शुरू होता है। देवता गौहरी ढोल-नगाड़ों की थाप पर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान पहुंचे। यहां नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष व अन्य पार्षदों की ओर से देवता का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 28 से 30 अप्रैल तक चलने वाले राज्यस्तरीय पीपल जातर मेले में ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी गई है। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

ज्वाली की पंचायत लुधियाड वार्ड नं-7 में उखाड़े रास्ते का काम पूरा ना होने पर गांव वासी भड़के

चित्र
ज्वाली की पंचायत लुधियाड वार्ड नं-7 में उखाड़े रास्ते का काम पूरा ना होने पर गांव वासी भड़के  ग्राम पंचायत लुधियाड के वार्ड नं-7 की जनता रास्ते का निर्माण करवाने में एकजुट है तथा रास्ता निर्माण की सेंक्शन सहित समस्त कागजात पूरे हैं परन्तु इसके बावजूद भी अकेली प्रधान ही इस कार्य को करवाने में आनाकानी कर रही है। बीडीओ नगरोटा सूरियां ने भी प्रधान को आदेश दिया था कि इस कार्य को जल्द शुरू करवाया जाए लेकिन उनके आदेशों को भी प्रधान द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है। कार्य शुरू करवाने को लेकर प्रधान आज-कल ही कर रही है।  पंचायत उपप्रधान अभिषेक बाघ , वार्ड सदस्य रतीक्ष, कृष्ण कुमार, सुरिंदर, हमीर चंद, लबनेश, हरी चंद, परवीना देवी, जीवन ज्योति, श्रेष्ठा देवी, सुषमा, रानी देवी, सन्दला देवी, उषा देवी, अनीता कुमारी, कमलेश कुमारी, अंजू बाला, ज्योति देवी, किरना, रेणु बाला, रीनू बाला, अनु बाला इत्यादि ने कहा कि हमारे घरों को जाने वाले रास्ते को एक माह पहले उखाड़ दिया गया लेकिन अब इस कार्य को आगे करवाने में प्रधान आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब इस रास्ते को उखाड़ा जा रहा था तब भी प्रधा...

29 अप्रैल को विद्युत कट

चित्र
  29 अप्रैल को विद्युत कट🙏 मंडी सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल साईगलू हुकम चंद ने सूचित किया है कि 29 अप्रैल, 2023 को 132/66/33 केवी सब स्टेशन बिजणी में जरूरी मरम्मत की जायेगी, जिस कारण विधुत उपमंडल साईगलू मे तहत आने वाले सभी 22 केवी फीडर बंद रहंेगे । मुरम्मत के दृष्टिगत 29 अप्रैल को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक उपमंडल के तहत आने वाले तल्याहड़, रंधाडा, पधियूं, तांदी, मराथू, गोखड़ा, लाग, तरनोह, सदयाणा, कोटली, डवाहन, कोट, लागधार, सुराडी, समराहन, कसाण, साईगलू तथा साथ लगते गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जायेगा । उन्होंने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ।

30 अप्रैल को नाहन के दिल्ली गेट से विश्राम गृह तक नहीं चलेंगे वाहन: आर.के. गौतम

चित्र
  30 अप्रैल को नाहन के दिल्ली गेट से विश्राम गृह तक नहीं चलेंगे वाहन: आर.के. गौतम नाहन जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने 30 अप्रैल 2023 को प्रातः 9 बजे से सांय 10 बजे तक नाहन शहर के दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय सड़क पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह की ओर जाने और आने वाले वाहनों को दूसरे रूट पर डाईवर्ट किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा यहां जारी आदेशों के अनुसार श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के आगमन दिवस आयोजनों के दृष्टिगत 30 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सांय 10 बजे तक नाहन शहर के दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय सड़क पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक चलने वाले वाहन अब वाया एचआरटीसी वर्कशाप रोड़ होकर चलेंगे। इसी प्रकार उपायुक्त कार्यालय रोड़ एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से दिल्ली गेट की ओर चलने वाले वाहन अब वाया कालिस्तान तालाब, होटल सिटी हर्ट होकर चलेंगे।

आईजीएमसी शिमला में हुई आगजनी की घटना का सीपीएस संजय अवस्थी ने लिया जायजा

चित्र
  आईजीएमसी शिमला में हुई आगजनी की घटना का सीपीएस संजय अवस्थी ने लिया जायजा कहा....आगजनी से 50 से 60 लाख के नुकसान की आशंका, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान🙏 लापरवाही बरतने के लिए कैफेटेरिया संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश शिमला  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य, लोक निर्माण एवं सूचना एवं जन संपर्क) संजय अवस्थी ने आज सुबह शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ओपीडी भवन के कैफेटेरिया में हुई आगजनी की घटना के उपरांत तुरंत मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जानकारी हासिल की तथा मरीजों की सुरक्षा के साथ-साथ आगजनी से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। इस आगजनी में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है जबकि लगभग 50 से 60 लाख रुपए की अनुमानित राशि के नुकसान की आशंका जताई गई है जिसमें कैफेटेरिया के साथ-साथ लिफ्ट को भी नुकसान की आशंका है। संजय अवस्थी ने अस्पताल प्रशासन को लापरवाही बरतने के लिए कैफेटेरिया संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबध में चिकित्सा अधीक्षक को निर्धारित समय अवधि के भीतर जांच पूर्ण कर रिर्पोट सरकार को भेजने...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: