'आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज, दर्शकों का मिल रहा अपार स्नेह

'आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज, दर्शकों का मिल रहा अपार स्नेह

पट्टा जाटियां के रघुनाथ सिंह का मुख्य जांच अधिकारी का रोल सराहनीय


जवाली: निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा बनाई गई फ़िल्म 'आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' 31 मार्च को ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है तथा यह टॉप-10 में चल रही है। इस फ़िल्म में बिक्की कौशल, कर्ण मेहता व अलाया एफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फ़िल्म में फतेहपुर की पंचायत पट्टा जाटियां के निवासी रघुनाथ सिंह ने मुख्य जांच अधिकारी का रोल अदा किया है तथा उनके इस रोल को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फ़िल्म को लेकर रघुनाथ सिंह में भी उत्साह है। उनके इस काम को देखते हुए डायरेक्टर इम्तियाज अली व वरुण ग्रोवर ने अपनी अगली फिल्मों में काम देने के लिए हामी भरी है तथा जल्द ही रघुनाथ सिंह उनकी आने वाली फिल्मों में दिखाई देंगे। रघुनाथ सिंह ने इससे पहले फ़िल्म टेलीविजन इंस्टीच्यूट ऑफ पुणे के लिए गंगामुखी द्वारा निर्देशित एक लघु फ़िल्म 'अंतहीन' में सेन्टरल करेक्टर किया तथा यह फ़िल्म तीन अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सवों में प्रदर्शित हुई। अनुराग कश्यप द्वारा मुंबई 1993 सीरियल बंब ब्लास्ट पर आधारित फ़िल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में आतंकवादी शेख अली का रोल किया था जिसके चलते अनुराग कश्यप की फ़िल्म 'आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' में काम करने का मौका मिला। 1993 से 1996 तक पृथ्वी थियेटर मुंबई में कमरन देशपांडे, स्व पंडित सत्यदेव दुबे, प्रशांत नारायणन व अनुराग कश्यप जैसे दिग्गजों के साथ थियेटर किया व काम सीखा। रघुनाथ सिंह ने बताया कि कंगना स्टारर क्वीन फ़िल्म में थीम सांग रांझा लिखा जिसके लिए उन्हें मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में नॉमिनेशन मिला। इसके अलावा दो अन्य गाने अनुराग कश्यप ने लिरिसिस्ट कम कंपोजर के तौर पर फाइनल कर लिए हैं। रघुनाथ सिंह मौजूदा समय में राजकीय उच्च पाठशाला मलहन्ता में बतौर स्नातक अध्यापक कार्यरत हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित