33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2026 का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलोहड़ा में किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस में ज्वाली और फतेहपुर ब्लॉक के 65 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जूनियर, सीनियर तथा सीनियर सेकेंडरी वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्विज, मैथ्स ओलंपियाड, एक्टिविटी कॉर्नर तथा मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में मानवी, आराध्या, रिद्धि ठाकुर, आरोही मनहास और आदर्श डोगरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक्टिविटी कॉर्नर, क्विज तथा मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में सचित शर्मा, हर्षित, पार्थ और प्रियांश ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्विज, मैथ्स ओलंपियाड में प्रथम और एक्टिविट...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें