78,000 रुपये तक सब्सिडी मिलेगी,एक करोड़ घरों में सौर संयंत्र लगाने की योजना को मंजूरी
78,000 रुपये तक सब्सिडी मिलेगी,एक करोड़ घरों में सौर संयंत्र लगाने की योजना को मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि छत पर सौर संयंत्र लगाने और एक करोड़ परिवारों को हर महीने प्रति परिवार 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना को मंजूरी दी गयी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी गयी। इसमें एक करोड़ घरों में छत पर सौर संयंत्र लगाने में 75,021 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके तहत परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। योजना के तहत दो किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली के लिए लागत का 60 प्रतिशत और दो किलोवाट से तीन किलोवाट क्षमता के बीच प्रणाली के लिए अतिरिक्त लागत के 40 प्रतिशत की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) मिलेगी। यह सहायता तीन किलोवाट तक के लिए है। मौजूदा मानक कीमतों पर देखा जाए तो एक किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, दो किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली के लिए 60,000 रुपये और ती...