वैशाख पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान आज 23 मई गुरुवार को, जानें आज का पंचांग
वैशाख पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान आज 23 मई गुरुवार को, जानें आज का पंचांग
आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है वैशाख पूर्णिमा पर गुरुवार का दिन इसके महत्व को और भी बढ़ा देता है. वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए है. ऐसे में आप वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा करें. इससे आपका जीवन सुखमय होगा. परिवार में शांति होगी. लक्ष्मी नारायण की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. आप बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए पूजा के बाद हल्दी, पीले वस्त्र, केला आदि का दान कर सकते हैं
वैशाख पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की पूजा करें और कथा सुनें. वैशाख पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान देने का विधान है. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है. स्नान के बाद आपको चावल, शक्कर, खीर, बताशा, मोती, चांदी, चांदी के आभूषण आदि का दान करना चाहिए. इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है.
आइए जाने आज का पंचाग :
पूर्णिमा, शुक्ल पक्ष, वैशाख बुद्ध पूर्णिमा |
तिथि | पूर्णिमा | 19:22:01 |
पक्ष | शुक्ल | |
नक्षत्र | विशाखा | 09:13:36 |
योग | परिघ | 12:10:42 |
करण | विष्टि भद्र | 07:08:55 |
करण | बव | 19:22:01 |
वार | गुरूवार |
माह (अमावस्यांत) | वैशाख | |
माह (पूर्णिमांत) | वैशाख | |
चन्द्र राशि | वृश्चिक | |
सूर्य राशि | वृषभ | |
रितु | ग्रीष्म | |
आयन | उत्तरायण | |
संवत्सर | क्रोधी | |
संवत्सर (उत्तर) | कालयुक्त | |
विक्रम संवत | 2081 विक्रम संवत | |
गुजराती संवत | 2080 विक्रम संवत | |
शक संवत | 1946 शक संवत | |
कलि संवत | 5125 कलि संवत |
सौर प्रविष्टे | 10, ज्येष्ठ |
Jalandhar, India | |||
---|---|---|---|
सूर्योदय | 05:28:34 | सूर्यास्त | 19:20:44 |
दिन काल | 13:52:10 | रात्री काल | 10:07:22 |
चंद्रास्त | 05:56:15 | चंद्रोदय | 19:25:46 |
कोई टिप्पणी नहीं