सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस केस के मास्टरमाइंड तीसरे आरोपी को भी पिछले कल दिल्ली से किया गिरफ़्तार
सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस केस के मास्टरमाइंड तीसरे आरोपी को भी पिछले कल दिल्ली से किया गिरफ़्तार
सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस केस के मास्टरमाइंड तीसरे आरोपी को भी पिछले कल दिल्ली से गिरफ़्तार कर लिया है। इसके ख़िलाफ़ नशा तस्करी के दो मामले शिमला और हरियाणा में दर्ज हैं।
सोलन पुलिस द्वारा 2023 से अब तक बाहरी राज्यों के 100 से ज़्यादा आरोपियों जिनमे चिट्टे/नशे के 86 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 8 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 25 से ज़्यादा बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं