चुनाव लड़ने की बजाय सर्वसम्मति से सरपंच चुना जाना चाहिए ताकि गांव का विकास हो सके : विधायक अमरपाल

विधायक अमरपाल सिंह ने  गांव भम्बोई में आम आदमी पार्टी नेता जतिंदर सिंह टिंडा  के आवास पर पंचायत चुनाव को लेकर  बैठक की

चुनाव लड़ने की बजाय सर्वसम्मति से सरपंच चुना जाना चाहिए ताकि गांव का विकास हो सके : विधायक अमरपाल 




( बटाला : (नि स ) )

विधायक अमरपाल सिंह किशन कोट ने निकटवर्ती गांव भम्बोई में आम आदमी पार्टी नेता जतिंदर सिंह टिंडा औलख के आवास पर पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अमरपाल सिंह ने कहा कि जतिंदर सिंह औलख की देखरेख में गांव का काफी विकास हुआ है और आज पंचायत चुनाव को लेकर हलके में पहली बैठक शुरू हुई है। इस मौके पर गांव की सहमति को देखते हुए विधायक अमरपाल सिंह किशन कोर्ट ने आम आदमी पार्टी से जितिंदर सिंह टिंडा औलख को सरपंच घोषित किया | इस समय विधायक अमरपाल ने हलके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की बजाय सर्वसम्मति से सरपंच चुना जाना चाहिए ताकि गांव का विकास हो सके | उन्होंने कहा कि माननीय सरकार द्वारा गांव में 5 लाख के अलावा स्टेडियम व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए । अंत में विधायक किशनकोट ने जितिंदर सिंह औलख को आम आदमी पार्टी का सरपंच घोषित किया, उनके साथ सुखपाल सिंह, रतन सिंह पूर्व सदस्य, गुरजीत सिंह, नरिंदर सिंह, दिलबाग सिंह, निर्मल सिंह, दलजीत सिंह संधू को सिरपो के रूप में सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरपंच अमृत कलेर, करमजीत सिंह जोगी, मंजीत सिंह, जगमीत सिंह संधू, शैली, कुलदीप वडालिया, जस्सा फौजी, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, मान हैप्पी, रामजोत सिंह और दर्शन सिंह मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग