इंडियन एयरफोर्स की महिला ऑफिसर ने विंग कमांडर पर रेप का लगाया आरोप

इंडियन एयरफोर्स की महिला ऑफिसर ने विंग कमांडर पर रेप का लगाया आरोप

31 दिसंबर 2023 को उसके साथ विंग कमांडर ने रेप की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद से वो लगातार महिला ऑफिसर को मेंटली हैरेस कर रहा था। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

महिला ऑफिसर ने अपनी शिकायत में विंग कमांडर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2023 को ऑफिसर मेस में हुई न्यू ईयर पार्टी के दौरान, गिफ्ट देने के बहाने विंग कमांडर उसे अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस की एफआईआर में महिला ऑफिसर ने कहा कि वह पिछले दो साल से विंग कमांडर के हाथों हैरेसमेंट, सेक्शुअल असॉल्ट और मेंटल टॉर्चर झेल रही है.

महिला ऑफिसर ने बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान विंग कमांडर ने उससे पूछा कि क्या उसे न्यू ईयर का गिफ्ट मिल गया है? जब महिला ऑफिसर ने कहा कि उसे गिफ्ट नहीं मिला तो विंग कमांडर ने कहा कि गिफ्ट उसके रूम में है. इसके बाद महिला के मुताबिरक, विंग कमांडर ने उसे अपने कमरे में चलने के लिए कहा. महिला ऑफिसर वहां गई तो वहां विंग कमांडर का परिवार नहीं था. जब महिला अफसर ने पूछा कि आपका परिवार कहां है तो विंग कमांडर ने बताया कि सभी लोग कहीं गए हैं.

इसके बाद महिला ऑफिसर ने आरोप लगाया कि विंग कमांडर ने उसके साथ रेप किया. महिला का आरोप है कि पूरी घटना के बाद आरोपी ने ऐसे दिखाया जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. महिला ऑफिसर ने कहा कि उसने अपने करीबियों को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद उसके अंदर शिकायत दर्ज करवाने की हिम्मत आई. महिला ने बताया कि उसने इंटरनली भी शिकायत की जिसके बाद उसे विंग कमांडर के सामने ही अपना बयान दर्ज करवाने के लिए मजबूर किया गया. महिला ऑफिसर ने डिपार्टमेंट पर भी मामले में अनदेखी करने और आरोपी का साथ देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ