बाल विकास परियोजना बसन्तपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पद भरने हेतु आवेदन आमंत्रित

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पद भरने हेतु आवेदन आमंत्रित 




शिमला : सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बाल विकास परियोजना बसंतपुर के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र नराड़, करयाली और पटूखर में कार्यकर्ता और ड्रौल, मालगी, पडैण, मंढोड़घाट, मझली जयान, नेहरा, पटूखर, चलाहल और डगोग में सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिये दिनांक 23.10.2024 को बाल विकास परियोजना सुन्नी के कार्यालय में सुबह 11:00 बजे उप-मण्डलाधिकारी (ना०) शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिये जायेंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बसन्तपुर स्थित सुन्नी हरीश शर्मा ने दी।

सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्रों के सर्वेक्षण क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली महिला आवेदक सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों सहित  21.10.2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी बसन्तपुर स्थित सुन्नी के कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं। उपरोक्त पदों के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है और आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 50,000/- रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि कोई महिला साक्षात्कार के दिन भी सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित अपना आवेदन प्रस्तुत करती है तो उसको भी साक्षात्कार का मौका दिया जायेगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग