सिविल अस्पताल जवाली में मरीजों को पानी न मिलने से झेलनी पड़ रही दिक्कतें

सिविल अस्पताल जवाली में मरीजों को पानी न मिलने से झेलनी पड़ रही दिक्कतें, टायलट्स में पानी न होने से फैली बदबू




( जवाली : अमित गुलेरिया )

सिविल अस्पताल जवाली में पानी की समस्या से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल जवाली में न तो पीने को पानी मिलता है तथा न ही टॉयलेट में पानी है। टॉयलेट्स में पानी न होने के कारण गंदगी फैली हुई है, जिस कारण संडास फैल रही है। खाना तक खाने को पानी नहीं मिल रहा है। मरीज व उसके साथ आए तामीरदार बाहर दुकानों से पानी की बोतलें खरीद कर ला रहे हैं या फिर दूरदराज के नलकों से पानी कैनियों में भरकर ला रहे हैं। हाथ तक धोने को पानी नहीं है। मौसम परिवर्तन  होने के कारण बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज दाखिल हो रहे हैं, लेकिन उल्टी या दस्त आने पर साफ करने के लिए पानी कहां से लाएं। इसके अलावा रोजाना अस्पताल में 200 से 300 मरीज चिकित्सा सुविधा लेने के लिए आते हैं, जिनको पीने का पानी नहीं मिलता है। अस्पताल का स्टाफ भी घर से पानी की बोतलें भरकर लाने को मजबूर है।

एसएमओ जवाली डॉ अमन दुबे ने कहा कि तीन चार दिनों से पानी नहीं आ रहा था ओर मरीजों को पानी की परेशानी हो रही थी  जलशक्ति विभाग को शिकायत करने पर आज पानी आया है |

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग