लंच तक मात्र भारत ने 107 रन पर खोये 7 विकेट, न्यूजीलैंड से अब भी 152 रन पीछे - Smachar

Header Ads

Breaking News

लंच तक मात्र भारत ने 107 रन पर खोये 7 विकेट, न्यूजीलैंड से अब भी 152 रन पीछे

भारत को 103 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन चार रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। कीवी स्पिनर्स ने कहर बरपाया और भारतीय बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दी हैं।



सैंटनर ने अब तक चार और ग्लेन फिलिप्स ने दो विकेट लिए हैं। एक विकेट टिम साउदी को मिला है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

83 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत को तब बड़ा झटका लगा जब सबसे बड़ी उम्मीद ऋषभ पंत भी आउट हो गए। वह 18 रन बना सके। यह शुक्रवार को भारत को लगा चौथा झटका है। इससे पहले आज शुभमन गिल (30), विराट कोहली (1) और यशस्वी जायसवाल (30) पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल सरफराज खान और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

95 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। भारत अभी भी 160+ रन पीछे है। हालांकि, टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है और अब आखिरी बैटिंग जोड़ी मैदान पर है। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

56 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया। सैंटनर की फुल टॉस गेंद को कोहली ने मिस किया और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। कोहली एक रन बना सके। कोहली इसके बाद काफी निराश दिखे। फुल टॉस गेंद मिस होने पर उन्हें काफी दुखी देखा गया। इससे पहले दिन का पहला झटका भारत को शुभमन गिल के रूप में लगा था। वह 30 रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

भारत को 50 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 72 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 गेंद में 49 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। गिल का विकेट मिचेल सैंटनर को मिला। भारतीय टीम अभी भी 209 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे।

भारत को 70 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। यह आज टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका है। रोहित गुरुवार को पवेलियन लौटे थे। शुभमन गिल 30 रन, विराट कोहली एक रन और यशस्वी जायसवाल भी 30 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी को ग्लेन फिलिप्स ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। फिलिप्स के अलावा मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, एजाज को एक विकेट मिला है। फिलहाल सरफराज खान और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। भारत अभी भी 180+ रन पीछे है।

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम ने एक विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 10 रन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पहले ओवर से ही स्पिन अटैक लगाया है। एक छोर से मिचेल सैंटनर तो दूसरे छोर से तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अब भी 243 रन पीछे है। शुभमन गिल 10 रन और यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह खाता नहीं खोल सके।

भारत को 50 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 72 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 गेंद में 49 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। गिल का विकेट मिचेल सैंटनर को मिला। भारतीय टीम अभी भी 209 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। पहले टेस्ट के लिए स्क्वॉड में नहीं चुने गए वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे स्क्वॉड के लिए अचानक टीम में बुलाया गया और उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। कुलदीप यादव की जगह उन्हें शामिल किया गया और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सुंदर ने सही साबित करते हुए सात विकेट झटके हैं। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट झटके। इनमें पांच खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। एक एल्बीडब्ल्यू और एक कैच आउट रहा। बाकी के तीन विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर को आउट किया है। वहीं, अश्विन ने कप्तान टॉम लाथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा।

कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी 35+ रन का आंकड़ा नहीं छू सका। लाथम 15 रन, विल यंग 18 रन, डेरिल मिचेल 18 रन, टॉम ब्लंडेल तीन रन, ग्लेन फिलिप्स नौ रन, टिम साउदी पांच रन और एजाज पटेल चार रन बनाकर आउट हुए। यह सुंदर का बेस्ट स्पेल है। यह उनका टेस्ट में पहला फाइफर है। यह छठी बार है जब भारत में किसी टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स ने पहली पारी में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया हो। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लैंड की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे।

दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि उनके प्लेइंग-11 में एक फोर्स्ड चेंज है। मैट हेनरी चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो भारत ने यहां दो टेस्ट खेले हैं और एक में जीत हासिल की है तो दूसरे में उन्हें हार मिली है। भारत ने पुणे में पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और तब टीम इंडिया को 333 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अक्तूबर 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। तब टीम इंडिया को पारी और 137 रन से जीत मिली थी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहले दिन पहली पारी में 259 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। शुक्रवार को टीम इससे आगे खेलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं