सेमीफाइनल में हारकर टीम इंडिया बाहर, अफगानिस्तान ने 20 रन से दी शिकस्त - Smachar

Header Ads

Breaking News

सेमीफाइनल में हारकर टीम इंडिया बाहर, अफगानिस्तान ने 20 रन से दी शिकस्त

अटल-अकबरी की ओपनिंग जोड़ी ने 85 गेंद में 137 रन जोड़े। करीम जनत ने 20 गेंद में 41 रन बनाए। अफगानिस्तान ए ने चार विकेट पर 206 रन बनाए। रसिख सलाम ने 25 रन पर 3 विकेट लिए। जवाब में भारत ए सात विकेट पर 186 रन बना पाया। रमनदीप सिंह ने 34 गेंद में 64, आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 31 रन बनाए।



सेदिकुल्लाह अटल के 52 गेंद में 83 और जुबेद अकबरी के 41 गेंद में 64 रन की बदौलत अफगानिस्तान ए ने इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ए को 20 रन से हरा दिया। फाइनल में उसका सामना श्रीलंका ए से होगा, जिसने पाकिस्तान ए को सात विकेट से हराया।

जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत एकबार फिर खराब रही। अभिषेक शर्मा सात रन बनाकर आउट हुए। उनके और प्रभसिमरन सिंह के बीच 25 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। इसके बाद 48 रन तक आते आते टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। प्रभसिमरन 13 गेंद में 19 रन और कप्तान तिलक वर्मा 14 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष बदोनी ने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। नेहल 14 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने 34 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाए। निशांत सिंधू 13 गेंद में 23 रन बना सके। अंशुल कंबोज दो रन बनाकर नाबाद रहे। गजनफर और अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहतरीन रही थी। जुबैद और सेदीकुल्लाह ने 137 रन की ओपनिंग साझेदारी की। जुबैद ने 41 गेंद पर 64 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सेदीकुल्लाह ने 52 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। इसके बाद करीम जनत ने भी 20 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान दार्विश रसूली खाता नहीं खोल सके। मोहम्मद इशाक 12 और शराफुद्दीन अशरफ एक रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकिब खान को एक विकेट मिला।

कोई टिप्पणी नहीं